हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

12GB RAM और 125W फास्ट चार्जिंग के साथ Motorola का तगड़ा फोन लॉन्च, सिर्फ इतना है Price    

Moto Edge 50 Pro Launch Price and Features : मिड-रेंज सेगमेंट में मोटोरोला ने एक और तगड़ा फोन लॉन्च कर दिया है। डिवाइस 125W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 12GB RAM ऑप्शन में आता है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानें

विज्ञापन

Moto Edge 50 Pro Launch Price and Features: मोटोरोला ने भारत में एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन मोटो एज 50 प्रो लॉन्च कर दिया है। फोन में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ कई धांसू फीचर्स मिल रहे हैं। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है जो इसे पानी और धूल से बचाता है। इसके साथ ही डिवाइस में 50W वायरलेस चार्जिंग और 125W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। चलिए फोन के सभी फीचर्स जानते हैं…

Moto Edge 50 Pro के फीचर्स  

मोटो एज 50 प्रो में 1.5K हाई रिजाल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक शानदार 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है, जो अपने फास्ट परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह चिपसेट कनेक्टिविटी में भी काफी बेहतर है जो वाई-फाई 6/6E और ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, मोटो एज 50 प्रो में कुछ खास फीचर्स मिलते हैं। ये फोन स्टाइल सिंक AI जेनरेटिव थीमिंग मोड ऑफर करता है, जिससे यूजर्स अपने डिवाइस के लुक को आसानी से बदल सकते हैं। साथ ही, वीडियो के लिए भी AI अडाप्टिव स्टेबिलाइजेशन के साथ, स्टेबल फुटेज रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Moto Edge 50 Pro के कैमरा फीचर्स

कैमरे की बात करें तो मोटो एज 50 प्रो में शानदार सेल्फ-पोर्ट्रेट कैप्चर करने के लिए 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। बैक पैनल वेगन लेदर से बना है, जो फोन को प्रीमियम लुक और जबरदस्त फील देता है।

सॉफ्टवेयर के मामले में भी फोन काफी अच्छा है जो आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 ऑफर कर रहा है और तीन साल के ओएस अपग्रेड के साथ आता है, जिससे ये डिवाइस एक फ्यूचर प्रूफ फोन बन जाता है।

Moto Edge 50 Pro की कीमत

Moto Edge 50 Pro के 8 GB RAM 256 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है जबकि इसके 12GB RAM 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग 35,999 रुपये है। HDFC बैंक कार्ड के जरिए आप एक्स्ट्रा 2 हजार रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें