हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पानी भी इस फोन का कुछ नहीं बिगाड़ सकता...Motorola ने फिर मचाया धमाल! फोटोग्राफी भी होगी नेक्स्ट लेवल

Moto Edge 50 Neo Launch Price and Features: मोटोरोला ने भारत में अपना लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश किया है जो पानी भी खराब नहीं होगा। फोटोग्राफी के मामले में भी फोन काफी शानदार होगा।

विज्ञापन

Moto Edge 50 Neo Launch Price and Features: मोटोरोला ने भारत में अपना लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto Edge 50 Neo लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 30,000 रुपये के सेगमेंट में आता है और इसे फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। इसमें पीछे की तरफ टेलीफोटो सेंसर, शानदार IP रेटिंग, 1.5K डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर और कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। साथ ही कंपनी फोन पर लॉन्च ऑफर के तहत जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

Moto Edge 50 Neo: भारत में कीमत और सेल ऑफर

मोटो एज 50 नियो की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 23,999 रुपये है। वहीं कंपनी आज इस डिवाइस के लिए खास सेल शुरू करने जा रही है जहां शाम 7 बजे आप इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स 1,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन Nautical Blue, Latte, Grisaille और Poinciana में आता है।

Moto Edge 50 Neo: स्पेक्स

फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला एज 50 नियो में 6.4 इंच का 1.5K pOLED LTPO डिस्प्ले मिलता है। पैनल में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। फोन को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट दिया गया है और यह स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। मोटोरोला पांच साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : iPhone 16 छोड़िए! Flipkart Sale में 15 Series पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट, डील्स हो गई रिवील

Moto Edge 50 Neo: कैमरा फीचर्स

कैमरे की बात करें तो, स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700C प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

विज्ञापन

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

मोटोरोला एज 50 नियो में 4,310mAh की बैटरी है, जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, डिवाइस को वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस बनाने के लिए इसमें IP68-रेटिंग दी गई है जो इसे वाटरप्रूफ बनाता है, साथ ही इसमें MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर और बायोमेट्रिक्स के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola