Moto Edge 50 Fusion launch Price: मोटोरोला आज यानी 16 मई, 2024 को भारत में एक नया स्मार्टफोन Moto Edge 50 Fusion लॉन्च करने जा रहा है। दोपहर में शुरू होने वाला लॉन्च इवेंट मोटोरोला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम होगा, जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव अपडेट मोटोरोला के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो सकते हैं। लॉन्च से पहले फोन की कीमत और कुछ खास फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए जानें फोन की कीमत से लेकर फीचर्स…
Moto Edge 50 Fusion की कीमत (संभावित)
टिपस्टर योगेश बरार ने एक्स पर इसकी कीमत को लेकर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। पोस्ट के मुताबिक, फोन की कीमत भारत में 24,999 रुपये से शुरू हो सकती है। हालांकि मोटोरोला ने अभी तक फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। ऑफिशियल प्राइस जानने के लिए अभी हमें कुछ और देर इंतजार करना होगा। फोन फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर स्मार्टफोन का एक अलग पेज भी लाइव है। लॉन्च के एक हफ्ते के अंदर ही फोन की सेल शुरू होने की उम्मीद है।
Moto Edge 50 Fusion के फीचर्स (संभावित)
फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला एज 50 फ्यूजन में 6.7 इंच फुल एचडी 3डी कर्व्ड पोलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है। डिवाइस में 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर कर सकता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जाएगा।
प्रोसेसर भी होगा दमदार
स्मार्टफोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा, जो शानदार मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस देगा। डिवाइस Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला, फोन तीन साल के ओएस अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आ सकता है। एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर फीचर्स की बात करें तो फोन में मोटो कनेक्ट, मोटो सिक्योर, फैमिली स्पेस, पीसी सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जो डिवाइस की वर्किंग कैपेसिटी को बढ़ा देंगे।
Moto Edge 50 Fusion के कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो, फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony-Lytia 700C प्राइमरी सेंसर और 13-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी के लिहाज से, मोटोरोला एज 50 फ्यूजन 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इसके अलावा, डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आएगा।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
5 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines