Moto Edge 30 Ultra Offer: दमदार कैमरा वाला स्मार्टफोन सस्ते में तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला के धाकड़ फोन Moto Edge 30 Ultra पर बंपर ऑफर मिल रहा है। यह 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ आता है। चलिए ऑफर और इसके खासियतों पर एक नजर डालते हैं…
Moto Edge 30 Ultra: कीमत और ऑफर
फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला के इस स्मार्टफोन (8GB+128GB) को 35 फीसदी डिस्काउंट के बाद 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी एमआरपी 69,999 रुपये है। इतना ही नहीं डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिसका लाभ लेकर मोटो एज 30 अल्ट्रा को और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5 पर्सेंट कैशबैक मिल रहा है। वहीं, पुराने फोन बदलने पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 28 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी आप सिर्फ एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेकर इस मोटोरोला फोन को महज 16,999 रुपये (44,999-28,000) में खरीद सकते हैं।
नोटः एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। साथ ही हम सलाह देते हैं कि फोन खरीदने से पहले ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
ये भी पढ़ेंः Amazon के माध्यम से होगी OPPO F23 5G की बिक्री, 15 मई को होने वाला है लॉन्च
ऐसे हैं स्पेसिफिकेशन्स
डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाले कैमरे। कंपनी इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश की है। जिसमें 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल और एक 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस मिलता है। साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
फोन में प्रोसेसर के तौर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12 जीबी तक की LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज से जोड़ा गया है। यह 125 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 4610 mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में 50 वॉट की वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।
मोटो Edge 30 Ultra में 6.67 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट, 360Hz के टच सैंप्लिंग रेट और 1250 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 12 पर चलता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
13 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines