Moto E13: मोटोरोला ने इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपने Moto E13 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस इसे दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया था। लेकिन, अब ब्रांड ने इस फोन का एक नया वेरिएंट पेश किया है, जो अधिक रैम और स्टोरेज के साथ आता है।
Moto E13 का नया वेरिएंट लॉन्च
कंपनी ने मोटो ई 13 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस नए स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के बाद यह डिवाइस कुल तीन वेरिएंट में उपलब्ध हो गया है। नया वेरिएंट कॉस्मिक ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन और क्रीमी व्हाइट कलर में उपलब्ध है। डिवाइस की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है और यह 16 अगस्त 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, माई जियो स्टोर्स और जियो मार्ट डिजिटल जैसे प्रमुख रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। नए वेरिएंट पर 2,500 रुपये तक की छूट भी मिल रही है।
ऐसे हैं स्पेसिफिकेशन्स
यह मोटोरोला डिवाइस 6.5 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो एचडी+ रेजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो ऑफर करता है। डिवाइस UNISOC T606 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः 8GB रैम, 6000 mAh बैटरी से लैस Samsung के धांसू फोन पर बंपर ऑफर, खरीदने में न करें देर
कैमरे की बात करें तो मोटो E13 में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 5,000mAh बैटरी की पावरफुल बैटरी से लैस आता है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 जैसे ऑप्शन के साथ आता है। IP52 स्प्लैश रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
10 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
12 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
14 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines