Mother's Day Gadgets Gift: मदर्स डे पर मां को दें प्यार भरा तोहफा, ये हैं बेस्ट गैजेट्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Mother’s Day Gadgets Gift: आज का जमाना टेक्नोलॉजी और गैजेट्स का हो चुका है। ऐसे में हमें खुद को भी अपडेट जरूर कर लेना चाहिए। साथ ही अपनी माता-पिता को भी टेक-फ्रेंडली बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आप उन्हें कुछ गैजेट्स गिफ्ट कर सकते हैं।
इस मदर्स डे अपने माता को खास तरह के गिफ्ट्स (Mother’s Day Gadgets Gift Ideas) दे सकते हैं। उनकी लाइफ को मजेदार बनाने और उन्हें खुश करने के लिए आप गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। आइए आपको मदर्स डे पर देने के लिए कुछ गैजेट्स गिफ्ट आईडियाज बताते हैं।
मदर्स डे पर अगर आप बजट फ्रेडली गैजेट गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं तो वायरलेस स्पीकर भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। गाने, भजन या पार्टी आदि के लिए ये स्पीकर काम आ सकता है। वायरलेस और वजन में हल्का होने के कारण कहीं भी केयरी किया जा सकता है। 2000 रुपये या उससे कम कीमत में भी आपको एक अच्छा ऑप्शन मिल सकता है।
आप मदर्स डे पर अपनी मॉम को गिफ्ट के तौर पर स्मार्टफोन भी दे सकते हैं। आमतौर पर एक अच्छा फोन 10 हजार से 15 हजार की रेंज में भी मिल जाता है। जबकि, कई फोन ऑफर्स के जरिए सस्ते पड़ सकते हैं। रेडमी, रियलमी, सैमसंग, लावा, इंफिनिक्स समेत कई कंपनियों के फोन उपलब्ध हैं।
अगर आपकी मम्मी को किताबें या कुछ ना कुछ नया पढ़ना पसंद है तो किंडल बुक एक अच्छा ऑप्शन है। इस मदर्स डे आप अपनी मॉम को किंडल बुक भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये एक रीडिंग गैजेट है जो PPI ग्लेयर-फ्री डिसप्ले के साथ है।
मदर्स डे पर अपनी मॉम को आप स्मार्टवॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें कई सारे फीचर्स हैं जो उनकी हेल्थ का ख्याल रखने के साथ फिटनेस के लिए भी अच्छा है। स्मार्टवॉच आमतौर पर 1000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलते हैं। जबकि, 5000 रुपये तक की रेंज में भी आप एक अच्छे फीचर्स की स्मार्टवॉच ले सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: