Mobile World Congress 2024: MWC यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल इवेंट है जो स्पेन में 26 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और यह 29 फरवरी तक चलेगा। इस इवेंट के दौरान मोबाइल कंपनियां अपने नए फोन और नई तरह की टेक्नोलॉजी को शोकेस करेंगी। यह इवेंट अब कुछ ही दिन दूर है और कुछ ब्रांड्स ने उन प्रोडक्ट्स को टीज करना शुरू कर दिया है जिन्हें वे साल के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में पेश करेंगे। इसके बाद इन प्रोडक्ट्स को अन्य देशों में पहुंचाया जाएगा। इवेंट से पहले ही ऐसे कुछ प्रोडक्ट्स की लिस्ट सामने आ गई है जो इस इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं। आइये इन प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं।
इवेंट में क्या कुछ रहेगा खास
नथिंग फोन 2ए भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी घोषणा ब्रांड पहले ही कर चुका है लेकिन, डिवाइस को सबसे पहले MWC इवेंट में पेश किया जाएगा, जो अगले हफ्ते शुरू होगा। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि ब्रांड का नया 5G मिड-रेंज फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो चिपसेट के साथ आएगा या कंपनी स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का यूज करेगी। एक वीडियो से पता चलता है कि नथिंग फोन 2ए का डिजाइन पिछले मॉडल्स की तुलना में अलग होगा। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि हैंडसेट नथिंग फोन (1) से सस्ता होगा, जो अभी 30,000 रुपये से कम में बिक रहा है।
ये भी पढ़ें : Water Damage से फोन को बचाने के 4 तरीके
आ रहा Xiaomi 14 Ultra
Xiaomi 14 Ultra को भी आने वाले दिनों में शोकेस किया जाएगा और डिवाइस को 25 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। यह कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन होगा, जो सीधे तौर पर वनप्लस 12 और आईफोन 15 जैसे फोन को टक्कर देगा। Xiaomi द्वारा X पर शेयर किए गए टीजर में एक नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर, एक कार, एक स्मार्टवॉच भी दिख रही है इसे भी कंपनी इवेंट में पेश कर सकती है।
Sony Xperia 1 VI
एक तरफ तो ऐसा लगता है मानो सोनी, स्मार्टफोन मार्केट से बाहर निकल गया है लेकिन बावजूद इसके कंपनी फिर एक बार हाई-एंड फोन लाने की तैयारी कर रही है। MWC 2024 में, कंपनी द्वारा लेटेस्ट Xperia 1 VI (मार्क 6) को पेश करने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा।
आ रहे नोकिया समेत ये Phones
MWC 2024 में नोकिया-ब्रांडेड और HMD-ब्रांडेड स्मार्टफोन भी देखने को मिल सकते हैं, जिसकी झलक कंपनी पहले ही दे चुकी है। अन्य डिवाइस की बात करें तो इस इवेंट में टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 2, ऑनर मैजिक 6, रियलमी जीटी 5 प्रो जैसे फोन भी शोकेस किए जा सकते हैं। दूसरी तरफ मोटोरोला अपने नए फोल्डेबल और अन्य डिवाइस पेश करने का प्लान कर रहा है।
स्मार्टवॉच भी होगी लॉन्च
स्मार्टफोन्स के अलावा, इस इवेंट में वनप्लस वॉच 2 का लॉन्च भी देखने को मिलेगा, जो कंपनी की दूसरी स्मार्टवॉच होगी। वनप्लस द्वारा जारी किए गए टीजर वीडियो में डिजाइन की पहली झलक सामने आ गई है जिससे ये साफ़ हो गया है कि आपको इसमें अभी भी पिछले वर्जन की तरह एक गोल डायल मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें : ये तीन Old Flagship Phone बचा सकते हैं आपके हजारों रुपये
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines