MWC 2024: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने नए AR ग्लास के साथ सभी को चौंका दिया है। ऑगमेंटेड रियलिटी यानी AR जोन में भी अब कंपनी कदम रखने जा रही है। ओप्पो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में एक्सआर (एक्सटेंडेड रियलिटी) डिवाइस का एक प्रोटोटाइप शोकेस किया है। जिसमें कंपनी ने एक वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज करता है। आसान शब्दों में कहें तो ये एक तरह का स्मार्ट चश्मा है जो AI का यूज करके आपके सभी सवालों का जवाब दे सकता है।
चश्मे पर देख सकते हैं कंटेंट
हालांकि इस चश्मे का डिजाइन रेगुलर चश्मे के जैसा ही है जिसे हम में से ज्यादातर लोग डेली पहनते हैं लेकिन ओप्पो द्वारा पेश किया गया ये चश्मा वियर करने के बाद यूजर्स आंखों के सामने बहार की दुनिया को देखने के साथ-साथ चश्मे पर कंटेंट देखने की सुविधा देता है। सीएनबीसी के मुताबिक, इसमें आप किसी मैसेज को पढ़ सकते हैं साथ ही नेविगेशन का भी यूज कर सकते हैं। फ्रेम के ऊपर कंपनी ने इसमें कुछ टच सेंसर दिए हैं जिसका यूज करके आप इसे पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : MWC 2024 में Honor ने पेश किया आंखों से कार कंट्रोल करने वाला फोन
चश्मे में जो चाहें करें सर्च
बताया जा रहा है कि ये Air Glass कंपनी के एंडीसजीपीटी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) से लैस है, जो जल्द ही चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ओप्पो का ये चैट मॉडल किसी भी इंफॉर्मेशन को सर्च कर सकता है और ट्रैवल की प्लानिंग करने जैसे कामों को मिनटों में कर सकता है। साथ ही इस चश्मे के साथ आप बात भी कर सकते हैं। कंपनी का मानना है कि ये स्मार्ट चश्मा आपके स्मार्टफोन का सबसे अच्छा साथी बन सकता है और आपका यूजर एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकता है।
कॉल से लेकर म्यूजिक तक सब होगा कंट्रोल
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसका वजन सिर्फ 50 ग्राम है। चश्मे के अंदर आप 1,000 निट्स की ब्राइटनेस पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। चश्मे पर आप सांग्स, वॉयस कॉल को कंट्रोल कर सकते हैं, चश्मे से ही चैट भी कर सकते हैं। इसके अलावा फोटो ब्राउज समेत कई काम कर सकते हैं। यह चश्मा नॉइस सप्रेशन और हाई क्वालिटी ऑडियो आउटपुट के साथ चार माइक ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें : Xiaomi 14 Ultra के आगे क्या सच में फीका पड़ रहा है Samsung S24 Ultra?
Tecno AR Glasses
दूसरी तरफ Tecno ने भी गेमिंग के लिए AR ग्लास लॉन्च कर दिए हैं। पॉकेट गो नामक इस डिवाइस को एक कॉम्पैक्ट गेमिंग डिवाइस के रूप में शोकेस किया गया है। हालांकि इसमें आपको ओप्पो जैसे फीचर्स तो नहीं मिलते लेकिन गेमर्स के लिए ये AR Glasses काफी शानदार हैं। जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बदल कर रख देंगे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
23 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines