Mobile World Congress 2024: दुनिया का सबसे बड़ा टेक शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2024 इन दिनों स्पेन के शहर बार्सिलोना में चल रहा है। हर साल इस इवेंट में कई बड़े टेक दिग्गज अपने अपकमिंग प्रोडक्ट्स पेश करते हैं। ऐसा लग रहा है कि MWC नए AI फीचर्स वाले प्रोडक्ट्स से गूंज उठा है लेकिन इस इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान ह्यूमेन कंपनी ने अपनी तरह खींचा है क्योंकि कंपनी ने एक ऐसा फोन पेश किया है जिसके आने से ऐसा लग रहा है कि रेगुलर स्मार्टफोन भी जल्द ही मार्केट से गायब हो जाएंगे। जी हां, वो दिन अब ज्यादा दूर नहीं है।
हाथों पर चलेगा फोन
दरअसल कुछ समय पहले ह्यूमेन कंपनी ने एक एआई पिन को पेश किया था जिसके जरिए आप हाथों पर ही फोन को चला सकते हैं। यह एक प्रोजेक्ट टेक्नोलॉजी का यूज करता है, आपके साथ बातें कर सकता है, किसी भी काम को आप इस डिवाइस से करवा सकते हैं और स्मार्टफोन के बिना फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : MWC 2024 में Honor ने पेश किया आंखों से कार कंट्रोल करने वाला फोन
कॉम्पैक्ट पावर हाउस है ये डिवाइस
ह्यूमेन एआई पिन सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं है ये उससे कहीं ज्यादा बेहतर है। कॉम्पैक्ट पावर हाउस होने के साथ साथ आप इसे आपके जैकेट में लगा सकते हैं। ये डिवाइस एआई को इतने आसान तरीके से यूज करता है जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। जो चीज़ ह्यूमेन एआई पिन को सबसे अलग करती है, वह किसी भी फोन या बाहरी हार्डवेयर से आपको दूर करना है, क्योंकि इसमें स्टैंडअलोन डिवाइस की तरह काम करने की क्षमता है।
मिलती है 4 से 5 घंटे की बैटरी लाइफ
दिलचस्प बात यह है कि ह्यूमेन एआई पिन का यूज गाने सुनने के लिए भी किया जा सकता है। वहीं अगर आप इससे फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो आपको बस डिवाइस पर टच करना होगा। यह डिवाइस वायरलेस है और चार्जिंग केस के साथ आता है जो बिल्कुल ईयरबड्स की तरह काम करता है। कंपनी का दावा है कि अगर आप प्रोजेक्शन के लिए लेजर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो यह 4 से 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।
ये भी पढ़ें : Xiaomi 14 Ultra के आगे क्या सच में फीका पड़ रहा है Samsung S24 Ultra?
कहां से खरीदें ह्यूमेन एआई पिन?
अच्छी बात यह है कि जब आप डिवाइस के छोटे कैमरे का यूज करते हैं, तो कैमरा चालू होने पर आपको सिग्नल देने के लिए एक हरी बत्ती ऑन हो जाती है। अभी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि ये भारत जैसे देशों में कब आएगा, लेकिन लोग ह्यूमेन एआई पिन को अमेरिकी बाजार से खरीद सकेंगे और इसकी शिपिंग इस साल अप्रैल से शुरू होगी।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
19 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines