Mobile Tips and Tricks: देश भर में जैसे-जैसे हर चीज ऑनलाइन होती जा रही है, मोबाइल फोन्स में डेटा की खपत भी बढ़ती ही जा रही है। इस खपत को पूरा करने के लिए कंपनियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा डेटा लिमिट वाले प्लान्स पेश किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को ये हमेशा शिकायत रहती है कि उनका डेटा फटाफट खत्म हो जाता हैं और बाद में उन्हें टॉप-अप कराना पड़ता हैं। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो नीचे दी गई कुछ ट्रिक्स का पालन करके आप नेट के फालतू उपयोग को कम कर सकते हैं।
How to save Data: इन ट्रिक्स के माध्यम से बचाएं अपना डेटा
1. स्ट्रीमिंग के बजाय डाउनलोड करें और हमेशा सुनें
यू ट्यूब, गाना, स्पोटिफाई जैसी स्ट्रीमिंग सेवाएं बहुत अधिक मोबाइल डेटा खा जाती हैं. इसलिए अगर कोई एल्बम है जिसे आप जिम में या काम करने के रास्ते में लगातार सुन रहे हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि इसे अपने फोन में सेव करें और इसे ऑफलाइन सुनें।
2. ज्यादा वीडियो या एड दिखाने वाले एप्स की खपत करें कम
मोबाइल डेटा इस्तेमाल करते वक्त उन ऐप्स का यूज कम करें, जो ज्यादा डेटा खपत करते हैं। जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो देखने से ज्यादा डेटा खर्च होता है। साथ ही उन ऐप्स से भी दूरी बनाएं, जिसमें ज्यादा विज्ञापन दिखाए जाते हैं। यह आपका डेटा निचोड़ रहे होते हैं। अगर आप इन ऐप्स का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे, तो डेटा फालतू खर्च नहीं होगा।
3. डेटा लिमिट करें सेट
डेटा लिमिट सेट करना इंटरनेट बचाने का बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आपको फोन में डेटा यूसेज ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको डेटा लिमिट एंड बिलिंग साइकल पर क्लिक करना होगा। यहां आप डेटा को सेट कर सकते हैं। जैसे आपने 1GB किया है, तो 1जीबी खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद हो जाएगा। इससे आपकों अपने डेटा के उपयोग को लेकर सिग्नल भी मिल जाएगा।
4. ऑटोमैटिक अपडेट्स करें ऑफ
कई बार गूगल या फिर एपल प्ले स्टोर अपने आप एप्स को अपडेट कर लेते हैं जिससे आपका डेटा भी खत्म हो जाता है और आपको पता भीं नहीं चलता। इसके लिए आपकों अपने फोन के एप स्टोर की सेटिंग्स में जाकर ऑटो अपडेट को ऑफ करना जरूरी हैं।
अभी पढ़ें – नया Oppo A1 Pro 5G फोन लॉन्च हुआ, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स भी
5. डेटा सेवर मोड चालू करें
जब बाकी सब फेल हो जाता है, तो हमेशा डेटा सेवर मोड होता है। यह मोड सभी एप्स को बैकग्राउंड डेटा चलाने की अनुमति देकर आपके एंड्रॉइड के सभी डेटा उपयोग को पूरी तरह से रोक देगा। इसे भी आप सेटिंग्स में नेटवर्क एवं डेटा के कॉलम पर जाकर सिलेक्ट कर सकते हैं। कई फोन्स में ये टॉप पर ही मौजूद होता हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
23 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
54 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines