आज 5G की स्पीड के साथ आज मार्केट में तरह-तरह के मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन मार्केटिंग एजेंसीज लोगों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इन दिनों इन दोनों ही बड़े प्लेटफॉर्म्स पर दिवाली के खास ऑफर के साथ सेल चल रही है। एक से बढ़कर दमदार फीचर वाले मोबाइल फोन इन साइट्स पर अवेलेबल हैं, मगर फिर भी एप्पल आईफोन और वन प्लस कंपनी के मोबाइल फोन आज कक यूजर्स की बड़ी पसंद हैं। हालांकि एक वक्त था, जब हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। धीरे-धीरे तकनीकी क्रांति आई और सब बदल गया। News 24 हिंदी मोबाइल तकनीक के इस जमाने में यूजर्स को इसी क्रांति से रू-ब-रू करा रहा है। जानें आज की पहली पसंद से भारत की पहली पसंद कितनी अलग थी…
दरअसल, सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के साथ इसके इस्तेमाल की वजह में काफी बदलाव आया है। शुरू-शुरू में सोशल मीडिया को सिर्फ अपनों से जुड़े रहने या ज्यादा से ज्यादा मनाेरंजन के लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन आजकल यह ज्ञानवृद्धि का भी एक बेहरीन जरिया बना हुआ है। बहुत सारे फैक्ट्स आपको जानने को मिल जाएंगे। ऐसे ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Quora पर भी लोग अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त करते हैं। इन्हीं में से एक जिज्ञासा मोबाइल फोन की तकनीक से भी जुड़ी हुई है कि भारत का पहला मोबाइल फोन कौन सा था, उसकी क्या कीमत थी? इसका पहला जवाब मोटोरोला DYNTAC 8000X है।
ये 5 बातें दिलाएंगी Festive Sale में फायदा, हजारों की होगी बचत ही बचत, जल्द करें ये काम
अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी मोटोरोला ने इस मोबाइल फोन को सबसे पहले 1983 में अमेरिका में लॉन्च किया था। इसके बाद इसे भारत में आते-आते लगभग 12 साल लग गए। बड़ी दिलचस्प बात है कि 1995 में भारत में आया ये मोबाइल फोन आज के स्मार्टफोन्स के मुकाबले कई गुणा भारी होता था। इस फोन का वजन 790 ग्राम होता था। एक भारी-भरकम पत्थर जेब या हाथ में लेकर चलना अखरा तो धीरे-धीरे कम वजन के मोबाइल फोन बनने लग गए। मोटोरोला के बाद नोकिया और सैमसंग के हल्के सेल्यूलर फोन मार्केट में आए, जबकि आज युवाओं की पहली पसंद बना आईफोन-15 ( iPhone 15) सिर्फ 171 ग्राम का है।
आधी कीमत पर मिल रहे हैं Google के Pixel Buds Pro, डील देखकर नहीं होगा यकीन
बता दें कि भारत का पहला मोबाइल फोन iPhone 15 के मुकाबले सिर्फ हाथ में ही भारी ही नहीं, बल्कि जेब पर भी भारी पड़ता था। कीमत की करें तो यह फोन (मोटोरोला DYNTAC 8000X) तीन लाख रुपए से भी ज्यादा का था। इसके अलावा इसका बैटरी बैकअप भी कुछ खास नहीं था। इसे चार्ज होने में कम से कम 10 घंटे का वक्त लगता था और फिर जब बात करने जाएं तो गिने-चुने 30 मिनट में यह डेड हो जाता था। आजकल के स्मार्टफोन्स न सिर्फ बहुत जल्दी चार्ज हो जाते हैं, बल्कि चलते भी बहुत देर तक हैं। आज iPhone 15 समेत तमाम कंपनियों के स्मार्टफोन्स में बढ़िया बैटरी बैकअप के और भी बहुत सारे फीचर्स यूजर्स को खूब लुभा रहे हैं। इनमें मोटोरोला के भी बहुत से मोबाइल फोन मार्केट में अवेलेबल हैं।
संबंधित खबरें
यूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
35 mins agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
18 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
20 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
23 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines