Mobile Phone under 25000: भारतीय बाजार में स्मार्टफोन्स की लंबी लाइन लग चुकी है। यहां हर प्राइज रेंज और विभिन्न फीचर्स के साथ कई स्मार्टफोन हैं। इनमें 25 हजार रुपये से कम में भी कई प्रीमियम फीचर्स वाले फोन शामिल हैं।
अगर आपका बजट 25 हजार रुपये या उसके आस-पास है तो आप सैमसंग, रेडमी, रियलमी, ओप्पो और वनप्लस के इन 5 फोन में से कोई एक चुन सकते हैं। सभी अच्छे फीचर्स के साथ-साथ बजट (Mobile Phone under 25000 in India) में आने वाले फोन हैं। आइए 25 हजार रुपये से कम के बेस्ट 5 स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। अमेजन पर इस फोन को ऑफर्स के जरिए छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन में 67W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर है जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Samsung Galaxy M34 5G
सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी में 120Hz sAMOLED डिस्प्ले, 6000mAh की बैटरी और 50MP ट्रिपल नो-शेक कैमरा मिलता है। इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। अमेजन पर इसे ऑफर्स के जरिए छूट के साथ खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2 हजार रुपये की छूट है। जबकि, एक्सचेंज ऑफर के जरिए फोन पर काफी ऑफ पा सकते हैं।
Redmi K50i 5G
रेडमी के50आई 5जी की कीमत अमेजन पर 20,999 रुपये है। यहां से फोन को बैंक और एक्सचेंज छूट के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 144Hz लिक्विड FFS डिस्प्ले और फ्लैगशिप मीडियाटेक डाइमेंशन चिपसेट है। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसका क्विक सिल्वर रंग खरीदने के लिए अमेजन पर उपलब्ध है।
Realme Narzo 60 Pro
रियलमी नार्जो 60 प्रो में 120Hz सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर है जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में OIS के साथ 100MP का कैमरा है। अमेजन पर रियलमी नार्जो 60 प्रो की कीमत 23,999 रुपये है। इस पर भी बैंक और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है।
Oppo F23 5G
ओप्पो एफ23 5जी में 6.72 FHD+ 120Hz डिस्प्ले है। इसमें 67W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट की 5000 एमएएच की बैटरी है। इसमें AI सपोर्ट के साथ 64MP रियर ट्रिपल कैमरा है। अमेजन पर इसकी कीमत 24,999 रुपये है। आप फोन को बैंक और एक्सचेंज छूट के साथ कम कीमत में खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
4 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
6 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
8 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
9 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
11 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines