Mobile Phone Offer: ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस समय मोबाइल फोन पर बंपर ऑफर्स मिल रहे हैं। इसी तरह रियलमी के धाकड़ स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro को भी इस दौरान जबरदस्त छूट के साथ लिस्ट किया गया है। 12 जीबी रैम के साथ आने वाले इस फोन को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 31 हजार रुपये की भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इतना ही नहीं डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आइये ऑफर्स और इस फोन की खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Mobile Phone Offer: फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहा है Realme GT 2 Pro
ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर रियलमी जीटी 2 प्रो को 31,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 35,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी असली कीमत 66,999 रुपये है। ध्यान दें कि यह कीमत इस फोन के 12 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज की है। ग्राहक ICICI बैंक डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके 10% (1250 तक) की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डिवाइस पर 35 हजार रुपये तक की एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है।
Realme GT 2 Pro: स्पेसिफिकेशन
रियलमी का यह स्मार्टफोन 6.7-इंच क्वाड HD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 3216 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ेंः वनप्लस ने पेश किया अपना पहला धाकड़ Foldable Phone, कीमत 1,39,999 रुपये
कैमरे के मोर्चे पर इस पावरफुल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP के दो कैमरे और एक 2MP का कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस आता है, डो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह Android 13 ओएस पर आधारित Realme UI 3.0 पर काम करता है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
3 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
5 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines