Mobile Phone Blast Safety Tips: हम सभी हर काम को आसानी से करने के लिए न जानें क्या-क्या जुगाड़ों को अपनाते रहते हैं। चाहें वो कोई भी चीज क्यों न हो जब तक उससे एक या दो काम को आसान बनाने का तरीका न ढूंढ लें, वो हमारे लिए काम का साबित नहीं होता है। ये ही कारण है कि भारत को जुगाड़ के मामले में सबसे ज्यादा आगे माना गया है। किसी भी चीज से हम जुगाड़ निकाल ही लेते हैं। यहां तक हमने मोबाइल फोन के कवर तक को भी नहीं छोड़ा है।
जी हां, ऐसा कई बार देखा जा चुका है कि लोग अपने मोबाइल कवर के पीछे नोट, सिक्के, चाभी समेत कई चीजों को रखते हैं। हालांकि, इस तरह का जुगाड़ हमारे जान के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है। भले ही फोन के कवर के पीछे नोटों को आप सेफ रख लेते होंगे, लेकिन इससे आपकी ये आदत बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे मोबाइल कवर में चीजें रखना खतरनाक साबित हो सकता है?
ये भी पढ़िए- Chandrayaan 3 Landing Live Stream: चंद घंटों बाद चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
मोबाइल में लग सकती है आग (Smartphone Blast Reason)
मोबाइल फोन में आग लगना या इसका ब्लास्ट होना आजकल आम बात हो गई है, लेकिन इसके पीछे का कारण कहीं कहीं हमारी लापरवाही भी हो सकती है। अक्सर फोन के अधिक गर्म होने पर ऐसी समस्या हो सकती है, लेकिन ये होने के पीछे की वजह फोन का अधिक इस्तेमाल करना या उसका गलत तरह से इस्तेमाल करना हो सकता है। आमतौर पर फोन में आग इस वजह से लगती है जब उसके प्रोसेसर या बैटरी पर अधिक दबाब पड़ता है। इसके अलावा गलत तरह के फोन कवर से भी इसमें आग लगने का खतरा रहता है।
फोन कवर से भी बढ़ता है तापमान
फोन के कवर से भी प्रोसेसर पर असर पड़ सकता है और ये हद से ज्यादा गर्म हो सकता है। फोन के कवर में इंफ्लैमेबल चीजों को रखने से बचना चाहिए, वरना इसके प्रोसेसर के अधिक गर्म हो जाने पर नोट में आग लग सकती है। यहां तक की अधिक तापमान होने से फोन फट भी सकता है। कोशिश करें कि फोन के कवर में कोई चीज न रखें और फोन में किसी तरह का टाइट कवर भी न लगाएं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines