Motorola Moto E32 Blast: अगर आप भी दिनभर फोन से चिपके रहते हैं तो सावधान हो जाएं। ब्राजील के एनापोलिस से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की पिछली जेब में रखे मोबाइल फोन में अचानक ब्लास्ट हो गया। ये मोबाइल फोन मोटोरोला कंपनी का बताया जा रहा है। यह हादसा तब हुआ जब महिला सुपरमार्केट में किराने की खरीदारी कर रही थी। चलिए जानें कैसे हुआ हादसा?
कैसे हुआ ये हादसा?
जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब महिला की पैंट से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर उसका पति घबरा गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उनकी पत्नी की जेब में रखे मोबाइल में आग लग गई। ये फोन मोटोरोला मोटो ई32 था, जिसे खरीदे हुए एक साल से भी कम टाइम हुआ था। ये भयानक घटना सुपरमार्केट के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला जोर जोर से चिल्ला रही है, जबकि उसका पति आग बुझाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।
महिला की हालत गंभीर
कहा जा रहा है कि फोन में ब्लास्ट की वजह से महिला की पीठ, हाथ और कमर के नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से जल गया है। घटना के तुरंत बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ऐसी घटना से बचने के लिए बरतें ये 5 सावधानियां
- फोन को ओवर हीट होने से बचाएं: चार्जिंग के दौरान या लंबे टाइम तक यूज के बाद अगर फोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो उसे ठंडी जगह पर रख दें।
- ओरिजिनल चार्जर और बैटरी: सस्ते और लोकल चार्जर व बैटरी से फोन को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें।
- चार्जिंग के दौरान न करें यूज: गेमिंग या भारी ऐप्स चलाने से बैटरी हीट होकर फट सकती है। इसलिए चार्जिंग के दौरान इसका इस्तेमाल न करें।
- ऐसे फोन का न करें इस्तेमाल: अगर आपके फोन की बैटरी फूल रही है या फोन स्लो पड़ रहा है, तो तुरंत उसे चेंज कर लें।
- रातभर चार्जिंग पर न लगाएं: फोन को रातभर चार्जिंग पर न लगाएं इससे ओवरचार्जिंग हो सकती है और बैटरी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
मोबाइल फोन से सावधानी बरतना कितना जरूरी है इस घटना ने एक बार फिर से यह बता दिया है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines