Made in India Mobile Phones: बुधवार को संसद में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत में यूज किए जाने वाले लगभग 99.2% फोन अब देश में ही मैन्युफैक्चर किए जा रहे हैं। संसद में मंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में भारत में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्शन में काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2014-15 में यह आंकड़ा 1,90,366 करोड़ था, जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 9,52,000 करोड़ तक पहुंच गया है, जिसमें 17% से ज्यादा की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) दर्ज किया गया है।
मोबाइल इम्पोर्टर से एक्सपोर्टर बनने का सफर
मंत्री ने यह भी बताया कि भारत अब मोबाइल फोन इम्पोर्टर से एक्सपोर्टर देश बन गया है। जानकारी के मुताबिक, भारत में वित्त वर्ष 2014-15 में बिकने वाले डिवाइस का लगभग 74% इम्पोर्ट किया जाता था लेकिन आज, डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग के कारण यह इम्पोर्ट लगभग खत्म हो गया है।
इन पर सरकार का फोकस
अब तक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र ने लगभग 25 लाख नौकरियां पैदा हुई हैं, जिसमें डायरेक्ट और Indirect दोनों रोजगार शामिल हैं। इसके साथ ही सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 76,000 करोड़ रुपये के Outlay के साथ सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम को अप्रूवल दिया है।
ये भी पढ़ें : ये हैं iPhone के 3 सबसे जबरदस्त हिडन ऐप्स, जो हर महीने बचाएंगे पैसे
Electronics Manufacturing में प्रोत्साहन
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और सेमीकंडक्टर के मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने के लिए खास योजनाएं शुरू की हैं।
भारत बनेगा ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब
मंत्री ने यह भी बताया कि भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में खुद को और मजबूत बनाने के लिए कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। इनमें हाई कैपिटल इन्वेस्टमेंट, लार्ज-स्केल प्रोडक्शन की जरूरत है और क्वालिटी और प्राइस को भी ग्लोबल मार्केट के हिसाब से रखना जरूरी है। सरकार इन बाधाओं को दूर करने और भारत को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर फोकस कर रही है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 hr agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines