भारत में हर साल लाखों फोन चोरी होते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि फोन चोरी होने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए? ये खबर आपके बेहद काम आने वाली है। अगर आपका मोबाइल चोरी/स्नैच हुआ है तो आपको ये कुछ टिप्स जान लेना जरूरी है। सबसे पहले आपको अपनी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर में कॉल करके अपनी सिम को बंद करवानी चाहिए। अगर आपका फोन किसी और के हाथ में लग गया है तो फिर पर्सनल, फाइनेंशियल नुकसान होने का खतरा बन जाता है। इसलिए सबसे पहले सिम को बंद करवाएं। इसके बाद आपको पुलिस स्टेशन जाकर कंप्लेंट दर्ज करानी चाहिए। उसमें आपको अपने फोन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे- फोन का आईएमईआई नंबर, कब खरीदा? आदि यह सब होना चाहिए।
सिम ब्लॉक करवाएं
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर(CEIR) ceir.gov.in यह टेलीकॉम डिपार्टमेंट का सिटिजन पोर्टल है। यह सभी मोबाइल सिम ऑपरेटरों के नेटवर्क में खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने की सुविधा देता है। अगर कोई ब्लॉक फोन को यूज करने की कोशिश भी करता है तो उसकी लोकेशन तुरंत एक्टिव हो जाती है।
हेल्पलाइन नंबर 14422 याद रखें
एक बार मोबाइल फोन मिल जाने के बाद इसे यूजर द्वारा इसके यूज के लिए पोर्टल पर अनब्लॉक किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल चोरी होने पर टेलीकॉम डिपार्टमेंट का हेल्पलाइन नंबर 14422 याद रखें। जिससे फोन को जल्दी खोजने में तो मदद मिल सकती है।
इस ऐप से जानें
बता दें कि अक्सर चोरी हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर टेंपर्ड करके बदल दिया जाता है। इससे पता नहीं रहता है कि यह चोरी या लूट का है। ऐसे में आप *#06# डॉयल करके भी मोबाइल का आईएमईआई जान सकते हैं। एक मुख्य बात बता दें कि सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते वक्त हेल्पलाइन 14422 पर KYM (IMEI नंबर) मैसेज भेजना चाहिए। इस मैसेज से यह पता चल जाएगा, कि आईएमईआई नंबर बदला तो नहीं गया है। आप अपने मोबाइल डिवाइस की वैलिडिटी को खरीदने से पहले भी देख सकते हैं। आईएमआई नंबर मोबाइल पैकेजिंग बॉक्स पर लिखा जाता है। यह मोबाइल बिल/रसीद पर होता है। आप आईएमआई नंबर को *#06# डायल करके चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
6 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
8 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
10 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines