Mobile Charger Cleaning Tips: आज के समय में सभी फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे चार्ज करने के लिए चार्जर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। आमतौर पर बाजार में काले या सफेद रंग का चार्जर मिलता है। दोनों रंग के चार्जर फोन को चार्ज करने के काम आते हैं लेकिन गंदे होने के मामले में सफेद चार्जर का नाम सबसे पहले आता है। कितनी भी सफाई के साथ आप चार्जर का इस्तेमाल कर लें सफेद रंग के चार्जर पर गंदगी जमने ही लगती है और धीरे-धीरे उसका रंग काला पड़ने लगता है।
अगर आपका चार्जर भी बहुत पुराना और गंदा दिखने लगा है तो इसे पहले जैसा सफेद करने के लिए आप चार्जर को साफ करने वाली आसान ट्रिक जान सकते हैं। आइए वो 3 तरीके जानते हैं जिनके इस्तेमाल से काला पड़ गया सफेद चार्जर पहले की तरह सफेद हो सकता है।
3 तरीकों से मिनटों में साफ हो सकेगा चार्जर
1. बेकिंग सोडा
आप चार्जर को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा पानी डालें। इसके बाद 3 से 4 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। एक घोल तैयार कर लें और उसमें कपड़े भिगो लें। इसके बाद गीले कपड़े से चार्जर को अच्छे से साफ कर लें। फिर एक सूखा कपड़ा लें और चार्जर को साफ कर लें।
ये भी पढ़ें- Smartphone का चार्जर खाली कर सकता है बैंक खाता! जानें क्या है Juice Jacking?
2. शेविंग क्रीम
आप काले या गंदे हो गए चार्जर को पहले की तरह सफेद करने के लिए शेविंग क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चार्जिंग केबल पर अच्छी तरह से लगा दें। इसके बाद एक साफ कपड़े से चार्जिंग केबल को साफ कर लें।
3. सफेद सिरका
बेकिंग सोडा और शेविंग क्रीम के अलावा आप सफेद सिरके से भी चार्जिंग केबल को साफ कर सकते हैं। एक कप पानी में 4 से 5 चम्मच सफेद सिरका मिला दें। इसके बाद केबल को इस पानी की मदद से अच्छी तरह साफ कर लें और फिर सूखे कपड़े से केबल को साफ कर लें।
नोट- आपको चार्जिंग केबल को साफ करने के दौरान इस बात का खास ध्यान रखना है कि केबल को पानी में डूबाना नहीं है और ना ही उस पर अधिक पानी डालना है। आप कपड़े को हल्का गीला करके केबल साफ कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिजली बिल बढ़ाता है स्विच ऑन के साथ लगा मोबाइल चार्जर, जानें कैसे?
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
17 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
18 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
20 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
21 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
22 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines