Mobile Charger Care Tips in Hindi: स्मार्टफोन का यूज तो आज हम सभी करते हैं। फोन ने कई कामों को काफी आसान बना दिया है। बहुत से लोग तो पूरा दिन स्मार्टफोन से चिपके रहते हैं। यहां तक कि चार्जिंग के दौरान भी फोन नहीं छोड़ते। हालांकि ऐसा करना कई बार भारी पड़ जाता है। अभी तक ऐसे कई मामले हम सुन चुके हैं जहां चार्जिंग के दौरान स्मार्टफोन ब्लास्ट हुए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फोन ही नहीं बल्कि चार्जर भी ब्लास्ट हो सकता है। जी हां, इसके पीछे का कारण फेक चार्जर या चार्जर पर मौजूद सिग्नल पर आपका ध्यान न देना हो सकता है। इसलिए आज हम आपको 4 ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें आपको एक बार जरूर चेक करना चाहिए ताकि आप किसी घटना का शिकार न हो जाएं।
चार्जर पर Square साइन
अगर आप अपने चार्जर को ध्यान से देखेंगे तो आपको इस पर एक Square Sign दिखाई देगा। क्या आप इसका मतलब जानते हैं? दरअसल ये साइन बताता है कि चार्जर के अंदर के तार काफी अच्छी क्वालिटी के हैं और इस चार्जर से किसी को करंट नहीं लगेगा। अगर आपके चार्जर पर ऐसा कोई साइन नहीं है तो आपको चार्जर से बिजली का झटका भी लग सकता है। साथ ही वोल्टेज ज्यादा होने पर इसमें आग भी लग सकती है।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
होम साइन
अगर आप बस या ट्रैन में ट्रेवल करते हुए फोन को चार्ज करते हैं तो भी सावधान हो जाएं , पहले इस बात की जांच कर लें की आपका एडाप्टर इसे सपोर्ट करता है भी या नहीं। अगर चार्जर पर होम साइन बना हुआ है तो कभी भी इसे ट्रैन में यूज न करें। ऐसा करने से फोन भी खराब हो सकता है। इसलिए यदि आप नया चार्जर खरीदें तब भी इस बात का ध्यान रखें।
एम्पेयर
चार्जर पर ये भी चेक करें कि ये कितने एम्पेयर का है। अगर आपका चार्जर ज्यादा एम्पेयर का है तो इसका मतलब यह है कि ये एक अच्छी क्वालिटी का चार्जर है। साथ ही कुछ चार्जर पर 8 का साइन भी बना होता है इसकी भी जांच कर लें। ये साइन केवल हाई क्वालिटी वाले चार्जर पर ही देखने को मिलता है। इसके अलावा आप BIS केयर ऐप के जरिए भी चार्जर की क्वालिटी का पता लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
7 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
11 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines