Mobile Phone Blast in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कलकोठी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक मोबाइल फोन के विस्फोट में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय बच्चे मोबाइल में कार्टून देख रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त बच्चे का पिता अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था और उसका मोबाइल घर पर चार्जिंग पर लगा हुआ था।
दोपहर में, उसका बेटा अपने दोस्त के साथ घर लौटा और मोबाइल में कार्टून देखने लगा। इसी दौरान अचानक मोबाइल फट गया। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कहीं आपके या आपके बच्चों के साथ कुछ ऐसा न हो जाए इसलिए इन बातों का खास ख्याल रखें…
न करें ये 5 गलतियां
- फोन को चार्ज करते समय गेम खेलना या वीडियो देखना बैटरी को ओवरहीट कर सकता है। इसलिए ऐसा बिलकुल भी न करें।
- फोन को लंबे समय तक चार्ज पर लगा रहने या गर्म एनवायरनमेंट में रखने से बैटरी ओवरहीट हो सकती है, जिससे विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है।
- अगर फोन में पानी चला जाए तो यह शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है और विस्फोट हो सकता है।
- ज्यादातर मामलों में फोन में विस्फोट बैटरी में खराबी के कारण होता है। बैटरी में शॉर्ट सर्किट, ओवरचार्जिंग या मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के कारण विस्फोट हो सकता है। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि फोन की बैटरी में कुछ गड़बड़ है तो तुरंत इसे चेक करें।
- सस्ती या खराब क्वालिटी वाली बैटरी में विस्फोट का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए हमेशा ब्रांड की बैटरी यूज करें।
फोन में ब्लास्ट से बचाव के उपाय
- हमेशा ओरिजिनल और हाई क्वालिटी वाली बैटरी का उपयोग करें।
- फोन को पूरी तरह से चार्ज होने के बाद चार्जर से निकाल दें।
- फोन को ठंडी जगह पर रखें और सीधी धूप या गर्मी में न रखें।
- फोन को पानी से दूर रखें।
- फोन को चार्ज करते समय गेम खेलने या वीडियो देखने से बचें।
- अगर फोन गर्म हो रहा है तो उसे कुछ देर के लिए इस्तेमाल करना बंद कर दें।
- अगर बैटरी खराब हो गई है तो उसे तुरंत बदल दें।
- फोन की मरम्मत हमेशा सर्विस सेंटर पर ही करवाएं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
6 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines