मोबाइल फिर फटा, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?
Mobile Phone Blast in Madhya Pradesh: अगर आप भी फोन का इस तरह इस्तेमाल कर रहे हैं तो अभी सावधान हो जाएं। आपका फोन कभी भी बम की तरह फट सकता है। चलिए इसके बारे में जानें
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Mobile Phone Blast in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कलकोठी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक मोबाइल फोन के विस्फोट में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय बच्चे मोबाइल में कार्टून देख रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त बच्चे का पिता अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था और उसका मोबाइल घर पर चार्जिंग पर लगा हुआ था।
दोपहर में, उसका बेटा अपने दोस्त के साथ घर लौटा और मोबाइल में कार्टून देखने लगा। इसी दौरान अचानक मोबाइल फट गया। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कहीं आपके या आपके बच्चों के साथ कुछ ऐसा न हो जाए इसलिए इन बातों का खास ख्याल रखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: