WiFi Router Tips: आज के समय में इंटरनेट के बिना घर का काम ही नहीं चलता. पढ़ाई हो, ऑफिस का काम हो या स्मार्ट टीवी और कैमरे जैसे डिवाइस सब कुछ वाई-फाई पर टिका है. लेकिन जैसे ही बिजली जाती है, सबसे पहले इंटरनेट बंद होता है और पूरा काम अटक जाता है. खासकर वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए यह बड़ी परेशानी बन जाती है. ऐसे में एक छोटा सा डिवाइस इस समस्या को आसानी से खत्म कर सकता है, जिसे मिनी डीसी यूपीएस कहा जाता है. यह राउटर को बिजली कटने के दौरान भी चालू रखता है, ताकि इंटरनेट चलता रहे.
क्या है Mini DC UPS
मिनी डीसी यूपीएस एक छोटा बैटरी बैकअप डिवाइस होता है, जिसे खासतौर पर वाई-फाई राउटर और मॉडम के लिए बनाया गया है. जब घर में बिजली होती है, तब यह डिवाइस खुद-ब-खुद चार्ज होता रहता है. जैसे ही बिजली कटती है, यह तुरंत अपनी बैटरी से राउटर को पावर देना शुरू कर देता है. इसमें कोई गैप नहीं आता, इसलिए राउटर बंद नहीं होता और इंटरनेट लगातार चलता रहता है.
कितनी होती है Mini DC UPS की कीमत?
भारतीय बाजार में मिनी डीसी यूपीएस की कीमत आमतौर पर 2,000 रुपये से 8,000 रुपये के बीच होती है. कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि बैटरी कितनी बड़ी है और कितने आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं. जिन इलाकों में बिजली बार-बार जाती है, वहां यह डिवाइस काफी काम का साबित होता है. खासकर ऑनलाइन मीटिंग, क्लास या ऑफिस वर्क करने वालों के लिए यह एक जरूरी गैजेट बन चुका है.
चला सकता है और भी डिवाइस
मिनी डीसी यूपीएस का इस्तेमाल सिर्फ राउटर तक सीमित नहीं है. इससे मॉडम, सीसीटीवी कैमरा और दूसरे छोटे डीसी डिवाइस भी चलाए जा सकते हैं. आमतौर पर यह 4 से 8 घंटे तक का बैकअप देता है, हालांकि बैकअप समय राउटर की पावर खपत पर निर्भर करता है. आकार में छोटा होने की वजह से इसे राउटर के पास आसानी से रखा जा सकता है.
मिनी डीसी यूपीएस की खूबियां
इस डिवाइस में अलग-अलग आउटपुट पोर्ट मिलते हैं, जैसे 5V, 9V और 12V. यूजर अपने राउटर की जरूरत के अनुसार सही पोर्ट चुन सकता है. कई मॉडल में एक से ज्यादा डिवाइस एक साथ जोड़ने की सुविधा होती है. इसमें बैटरी लेवल दिखाने वाला इंडिकेटर भी होता है, जिससे पता चलता रहता है कि कितनी चार्ज बची है. कुछ मिनी डीसी यूपीएस में यूएसबी पोर्ट भी दिया जाता है, जिससे जरूरत पड़ने पर मोबाइल चार्ज किया जा सकता है.
बिजली कटते ही खुद हो जाता है चालू
मिनी डीसी यूपीएस की सबसे अच्छी बात यह है कि बिजली जाते ही यह अपने आप काम करना शुरू कर देता है. किसी बटन को दबाने या सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. बिजली आने पर यह फिर से खुद चार्ज होने लगता है. हल्का और पोर्टेबल होने की वजह से इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है.
क्या Mini DC UPS इस्तेमाल करना सेफ है?
मिनी डीसी यूपीएस को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से डिजाइन किया गया है. इसमें शॉर्ट सर्किट, ज्यादा वोल्टेज और ओवरलोड से बचाने वाले सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं. ओवरचार्ज या ज्यादा डिस्चार्ज होने की स्थिति में भी यह डिवाइस खुद को सुरक्षित रखता है. इससे जुड़े राउटर या अन्य डिवाइस को कोई नुकसान नहीं होता. इसे दिन-रात प्लग में लगाकर रखा जा सकता है और इसकी बैटरी लंबे समय तक अच्छा परफॉर्मेंस देती है.
ये भी पढ़ें- भारत में किस 5G नेटवर्क की स्पीड सबसे फास्ट, सामने आई नई रिपोर्ट, जानें Jio, Airtel और Vi में कौन आगे
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
8 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines