Microsoft Mesh: ऑफिस में पहुंचते ही सबसे पहले दिमाग में वो एक शब्द घूमने लगता है। अरे हां, हम बात कर रहे हैं मीटिंग की। आजकल हर ऑफिस में रोजाना मीटिंग होती हैं। कुछ इसे ऑफलाइन होस्ट करते हैं तो कुछ ऑनलाइन मीटिंग करते हैं। ऑनलाइन मीटिंग के लिए कई प्लेटफार्म जैसे Zoom, Google Meet समेत कई ऐप्स मौजूद हैं लेकिन क्या हो अगर मीटिंग का मजा ही दोगुना हो जाए और सभी लोग 3D में दिखाई दें। जी हां, माइक्रोसॉफ्ट अपने ऑनलाइन मीटिंग ऐप Microsoft Teams में एक ऐसा ही शानदार अपडेट लेकर आया है। जो यूजर्स को 3D में मीटिंग करने की सुविधा दे रहा है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
Microsoft Mesh
कंपनी ने ‘माइक्रोसॉफ्ट मेश’ नाम से एक नया Platform पेश किया है जिसकी टेस्टिंग कंपनी लंबे समय से कर रही थी। इसे अब सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। टेक दिग्गज का कहना है कि मेश वीआर हेडसेट के साथ और उसके बिना भी काम करता है, लेकिन अगर आप इसका और भी शानदार तरह से मजा लेना चाहते हैं तो आपको एक वीआर हेडसेट का यूज करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए पूरा वीडियो देखें
Live Reactions का भी सपोर्ट
इस वर्चुअल स्पेस को आप इन्फॉर्मेशनल वीडियो बनाने जैसे कई कामों में यूज कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें आप अपने कैरेक्टर को डिजाइन भी कर सकते हैं। साथ ही इसमें आपको Spatial Audio और Live Reactions का भी सपोर्ट मिलता है। वर्चुअल स्पेस में आप अन्य पार्टिसिपेंट्स से दूर जाकर अपनी कोई प्राइवेट बात भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि मेश दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा यूज किए जाने वाले पॉपुलर गेम इंजन यूनिटी पर बेस्ड है। माइक्रोसॉफ्ट मेश मेटा क्वेस्ट ऐप स्टोर में पहले से ही उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
7 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
9 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
12 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines