Microsoft Layoff: पिछले कुछ समय से टेक कंपनियां सुर्खियों में बनी हुई हैं। गूगल जैसे कई टेक दिग्गजों ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं Microsoft भी 2024 की शुरुआत के बाद से वर्कफोर्स रिडक्शन से गुजरने वाली टेक कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गया है। जी हां, कंपनी ने हाल ही में 1,900 कर्मचारियों की छंटनी के बारे में एक घोषणा की है। जानकारी के अनुसार कंपनी एक्टिविजन ब्लिजॉर्ड (Activision Blizzard) समेत वीडियो-गेम डिविजंस में कई कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी।
8 परसेंट लोगों की होगी छंटनी
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग चीफ फिल स्पेंसर ने अपने कर्मचारियों को मेल लिख कर कहा है कि कंपनी में काम कर रहे 22 हजार गेमिंग कर्मचारियों में 8 परसेंट लोगों की छंटनी की जा रही है। हालांकि सबसे पहले इस खबर की पुष्टि दि वर्ज की एक रिपोर्ट में हुई है। इसके अलावा रायट गेम्स ने भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है।
वीडियो से भी जानें टेक कंपनियों में क्यों चल रही छंटनी
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
आखिर क्यों हो रही छंटनी?
टेक कंपनियों में इतने बड़े स्तर पर हो रही छंटनी का कारण कहीं न कहीं आर्थिक मंदी को बताया जा रहा है। टेक दिग्गज लगातार लोगों को नौकरी से निकाल रहे हैं। ग्लोबल रिसेशन के कारण दुनिया भर में अमेजन, गूगल, ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने अपने Employees को नौकरी से निकालने की घोषणा है। इसके अलावा कुछ भारतीय टेक और एडटेक कंपनियां भी लागत में कटौती के लिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं।
इन लोगों की नौकरी पर खतरा!
हाल ही में एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सबसे ज्यादा नौकरी जाने का खतरा कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले Employees पर बना हुआ है ऐसा इसलिए क्योंकि इन कर्मचारियों को टेंपरेरी बेस पर जरूरतों के हिसाब से रखा जाता है। वित्तीय रूप से कंपनी जब भी किसी मुश्किल में फंसती है तो सबसे पहले इन्ही कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों को बाय-बाय कह दिखा दिया जाता है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines