Microsoft Ending Support for Windows 10: क्या आप भी अब तक अपने लैपटॉप या PC पर Windows 10 यूज कर रहे हैं? तो आपके लिए ये खबर जानना बेहद जरूरी है। हाल ही में कैनालिस रिसर्च ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प विंडोज 10 (Windows 10 Operating System)ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट खत्म करने का प्लान बना रहा है जिससे लगभग 24 करोड़ पर्सनल कंप्यूटर बेकार हो जाएंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी अगर सच में ये कदम उठाती है तो इससे इलेक्ट्रॉनिक कचरा बढ़ जाएगा। इन पीसी से निकलने वाले इलेक्ट्रॉनिक कचरे का वजन लगभग 48 करोड़ किलोग्राम के बराबर होगा, जो 3 लाख 20 हजार Cars के बराबर है। जबकि कई PC ओएस अपडेट के बाद लंबे समय तक यूज किए जा सकेंगे।
अब क्या होगा?
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसे डिवाइस जिन पर Windows 10 का सपोर्ट खत्म होगा, तो इनकी मार्केट वैल्यू भी डाउन हो जाएगी। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने अक्टूबर 2028 तक विंडोज 10 डिवाइस के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने की भी घोषणा की है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कंपनी सपोर्ट खत्म करके विंडोज 11 का अपडेट देगी या PC सच में बेकार हो जाएंगे।
वीडियो से जानें Windows 11 सेटअप
अक्टूबर 2025 तक खत्म हो सकता है सपोर्ट!
रिपोर्ट में कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट अक्टूबर 2025 तक विंडोज 10 के लिए सपोर्ट बंद कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों कंपनी कई नए AI फीचर्स पर काम कर रही है जिन्हें नए ओएस के साथ ही पेश किया जाएगा। हालांकि जो लोग अब तक पुराना OS यूज कर रहे हैं उन्हें ये खबर काफी निराश कर सकती है। दूसरी तरफ माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
विंडोज का सपोर्ट खत्म हुआ तो क्या होगा?
अगर आप विंडोज के Unsupported वर्जन का यूज करना जारी रखते हैं, तो आपका पीसी काम तो करेगा, लेकिन सिस्टम पर सिक्योरिटी रिस्क्स और वायरस आने का खतरा बढ़ जाएगा। लैपटॉप के सभी फीचर्स भी काम करेंगे, लेकिन इसके बाद आपको Microsoft से सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे।
वीडियो से भी जानें विंडोज का सपोर्ट खत्म हुआ तो क्या होगा?
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
11 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
13 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
15 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
15 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
18 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines