Microsoft Copilot App अब iPhone और iPad दोनों यूजर्स के लिए Apple ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा हाल ही में एंड्रॉइड पर स्टैंडअलोन कोपायलट ऐप को पेश किया गया था, जिसके कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने इसे iPhone यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया। AI-बेस्ड चैटबॉट लेटेस्ट GPT-4 और DALL-E 3 से लैस है। ऐप डाउनलोड और यूज करने के लिए फ्री में उपलब्ध है, लेकिन असल में कोपायलट के मोबाइल वर्जन में कुछ फीचर्स मिसिंग हैं।
लार्ज लैंग्वेज मॉडल कर सकते हैं फ्री में यूज
बता दें कि कोपायलट को हाल ही में बिंग चैट से रीब्रांड किया गया था और यह यूजर्स को टेक्स्ट से कोई स्क्रिप्ट तैयार करने की सुविधा देगा। सवालों के जवाब देगा। साथ ही आप DALL-E 3 से तस्वीरें जनरेट कर सकेंगे। ऐप यूजर्स को OpenAI लेटेस्ट GPT-4 लार्ज लैंग्वेज मॉडल फ्री में यूज करने की सुविधा दे रहा है। हालांकि, जब हमने इसे टेस्ट किया तो इसने एक समय में केवल 30 फीडबैक ही दिए।
वीडियो से जानें इसके यूज करने का तरीका
OpenAI के ChatGPT से अलग कैसे?
हालांकि ओपन AI का ChatGPT कुछ मामलों में इस ऐप से आगे है, क्योंकि iOS पर Copilot ऐप कोई भी चैट हिस्ट्री सेव नहीं करता है, जिसका मतलब है कि आप हाल ही में हुई चैट को दोबारा नहीं पढ़ सकते हैं, लेकिन यह फीचर आपको ChatGPT पर मिलता है। इसके अलावा Copilot के साथ आपको फ्री GPT-4 का एक्सेस मिल रहा है, जबकि ChatGPT पर इसका यूज करने के लिए आपको कुछ भुगतान करना होगा। दूसरी तरफ एंड्रॉइड पर तो कोपायलट को यूज करने के लिए साइन इन करने की भी जरूरत नहीं है। वहीं अगर आप साइन इन करते हैं तो आपको कुछ और एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें : आ गई Airbag वाली जबरदस्त जैकेट
वीडियो में देखें Microsoft’s Copilot AI vs. ChatGPT
कैसे करें इसका यूज?
यूजर्स Questions पूछने और आईओएस पर कोपायलट के साथ चैट शुरू करने के लिए वॉइस या तस्वीरों का यूज कर सकते हैं। ऐप स्टोर लिस्टिंग से पता चलता है कि आप इस ऐप को iOS 15 या उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले iPhone और iPad के साथ यूज कर सकते हैं। इसके अलावा ये ऐप Mac पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines