Microsoft CEO Satya Nadella: हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने खुलासा किया कि था वह लगभग 10 सालों तक एप्पल से सर्च डील हासिल करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो ये डील हासिल नहीं कर पाए। हालांकि इस साल iPhone मेकर एप्पल और OpenAI के बीच पार्टनरशिप ने नडेला को खुश कर दिया है। उन्होंने बताया कि “जब Apple के CEO टिम ने OpenAI के सैम के साथ डील की, तो मैं सबसे ज्यादा खुश था।”
Apple और OpenAI की पार्टनरशिप का असर
एप्पल ने WWDC 2024 में घोषणा की थी कि वह अपने iOS, iPadOS और macOS प्लेटफॉर्म पर ChatGPT को ऐड करेगा। हाल ही में कंपनी ने iOS 18.2 के साथ आईफोन में ChatGPT को ऐड कर दिया है। ये कदम न सिर्फ एप्पल यूजर्स के लिए AI टेक्नोलॉजी को आसान बना रहा है, बल्कि OpenAI के लिए भी ये एक बड़ा मौका है।सत्य नडेला ने इस पार्टनरशिप की इम्पोर्टेंस को समझाते हुए बताया कि किसी और की तुलना में ChatGPT को यह डील मिलना बेहतर है, क्योंकि OpenAI के साथ हमारा कमर्शियल और इन्वेस्टर दोनों तरह का रिलेशन है।
ये भी पढ़ें: FREE नेटफ्लिक्स, अनलिमिटेड 5G वाला Jio लाया कमाल का प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा और इतना कुछ
माइक्रोसॉफ्ट ने बार-बार किया ट्राई…
बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने कई सालों तक एप्पल को अपने सर्च इंजन Bing को डिफॉल्ट बनाने के लिए कई कोशिशें की। इसके बाद कंपनी ने बिंग को एप्पल के Safari ब्राउजर में डिफॉल्ट सर्च इंजन सेट करने के लिए कई बार एप्पल से कांटेक्ट किया। वहीं, 2020 के आसपास तो माइक्रोसॉफ्ट ने बिंग को एप्पल को बेचने तक का ऑफर कर दिया था।
‘Apple जिसे भी चुनता है, वह राजा बन जाता है’
Google के खिलाफ एंटीट्रस्ट ट्रायल के दौरान, नडेला ने यह तक कह दिया था कि एप्पल का डिफॉल्ट सर्च इंजन बनना “गेम चेंजर” है। माइक्रोसॉफ्ट के CEO ने यह भी कहा कि “Apple जिसे भी चुनता है, वह राजा बन जाता है।” हालांकि, एप्पल भी शुरुआत से Google को चुनता आया है, ये कहते हुए कि Google ने “Best Search Results” यूजर्स को दिए हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines