Meta Verification Service: पिछले काफी महीनों से ट्विटर अपने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। भारत में ट्विटर की पेड सर्विस जारी होने के बाद से मेटा ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए पेड वेरिफिकेशन सर्विस का ऐलान किया था, जिसे अब लॉन्च कर दिया गया है।
जी हां, पहले की तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम की सर्विस का मजा उठाने के लिए आपको पैसे चुकाने होंगे। दरअसल, ट्विटर की तरह ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को पैसे चुकाने होंगे। आइए जानते हैं कि पेड वेरिफिकेशन सर्विस के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स को कितने रुपये चुकाने होंगे?
Meta Verification Service Blue Tick Price
मेटा की ओर से इंस्टाग्राम और फेसबुक के वेरिफिकेशन सर्विस के तहत यूजर्स को ब्लू टिक मिलेगा। इस पाने के लिए वेब यूजर्स को हर महीने करीब 990 रुपये तक खर्च करने होंगे। जबकि, एंड्रॉयड और Apple iOS यूजर्स को करीब 1,240 रुपये खर्च करने होंगे। प्रूफ के तौर पर सरकारी ID दिखाने और रकम भरने के बाद ही इस सर्विस का लाभ मिल सकेगा।
स्नैपचैट और टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है पेड सर्विस
कंपनी की ओर से ब्लू टिक सर्विस को टेस्ट करने के बाद जारी किया गया है। इस सर्विस को मेटा ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रोलआउट किया था। इससे पहले Snap के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट (Snapchat) और टेलीग्राम Telegram ने भी अपनी पेड सुविधा को लॉन्च किया था।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा ये कदम रेवेन्यू बढ़ाने के लिए उठा गया है। हालांकि, कंपनी के पास ज्यादातर रेवेन्यू विज्ञापन के माध्यम से आते हैं। बता दें कि सबसे पहले एलन मस्क ने अपने माइक्रो ब्लोगिंग साइट ट्विटर पर पेड सर्विस की शुरुआत की है।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines