New Meta Policy: टेक्नोलॉजी की दुनिया में AI ने हमारी जिंदगी में कई बदलाव किए हैं. लोग अब हर दिन AI चैटबॉट्स और टूल्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसी के साथ सबसे बड़ी चिंता प्राइवेसी को लेकर है. अब इसी चिंता को और बढ़ाने वाली एक नई खबर सामने आई है. Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने एक ऐसा तरीका खोज निकाला है, जिससे आपके सोशल मीडिया एक्सपीरियंस पर सीधा असर पड़ेगा. अब Facebook और Instagram पर दिखने वाले विज्ञापन इस बात पर आधारित होंगे कि आपने AI से क्या बातें की हैं. यानी आपकी चैट्स ही आपके लिए टारगेटेड ऐड्स तैयार करने में इस्तेमाल होंगी.
AI चैट से इकट्ठा होगा डेटा
Meta ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने AI प्रोडक्ट्स से मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल Facebook और Instagram पर पर्सनलाइज्ड ऐड्स दिखाने के लिए करेगा. अगर आपने AI से किसी प्रोडक्ट या टॉपिक पर चर्चा की है, तो उससे जुड़े विज्ञापन आपके सामने आने लगेंगे.
ये भी पढ़ें- अब फ्लाइट में चार्ज नहीं कर पाएंगे डिवाइस, इस एयरलाइन ने लगाई रोक
कब से लागू होंगे ये बदलाव?
टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, Meta की यह नई पॉलिसी 16 दिसंबर से लागू हो जाएगी. कंपनी जल्द ही इस बारे में सभी यूजर्स को जानकारी देगी. शुरुआत में यह अपडेट दुनियाभर में रोलआउट होगा, लेकिन यूके, यूरोपीय संघ और दक्षिण कोरिया में इसे फिलहाल लागू नहीं किया जाएगा. वहां के स्थानीय नियमों की जांच पूरी होने के बाद ही इसे शुरू किया जाएगा.
EU ने जताई प्राइवेसी पर चिंता
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यूरोपीय संघ (EU) पहले ही Meta के AI प्रोडक्ट्स को लेकर प्राइवेसी पर चिंता जता चुका है. यही वजह है कि वहां इसे लागू करने से पहले रेग्युलेटरी अप्रूवल का इंतजार किया जा रहा है.
क्यों है यह बड़ा मुद्दा
सोशल मीडिया कंपनियों पर पहले भी डेटा ट्रैकिंग और प्राइवेसी उल्लंघन को लेकर सवाल उठते रहे हैं. अब AI चैट से डेटा इकट्ठा करने का यह तरीका लोगों की निजी जानकारी को और ज्यादा असुरक्षित बना सकता है.
क्या करना होगा यूजर्स को?
यूजर्स को अब यह ध्यान रखना होगा कि वे AI से बातचीत करते समय क्या शेयर कर रहे हैं. क्योंकि वही जानकारी आगे चलकर उनके लिए विज्ञापन तय करने का आधार बनेगी. यानी अब AI चैट्स पर भी पहले से ज्यादा सावधानी बरतना जरूरी है.
Meta का यह कदम विज्ञापन जगत के लिए बड़ा बदलाव है, लेकिन आम यूजर्स के लिए यह ऑनलाइन प्राइवेसी का नया खतरा भी साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या WhatsApp से बेहतर है ये नया इंडियन ऐप? दे रहा इन फीचर्स का सपोर्ट, यहां देखें कंपेरिजन
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines