हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अब भारत में Meta Ray-Ban Smart Glasses की बिक्री शुरू, कीमत और फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान

Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं. Qualcomm AR1 Gen1 चिप, 12MP कैमरा, Meta AI असिस्टेंट और 4 घंटे की बैटरी लाइफ जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ ये ग्लासेस मिलते हैं. यहां जानें कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
भारत में आखिरकार आ गए Meta Ray-Ban Smart Glasses. (Photo-Rayban)

Meta RayBan Smart glasses Goes On Sale: भारत में स्मार्ट वियरेबल्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है, और इसी बीच Meta ने अपने बेहद चर्चित Ray-Ban Smart Glasses भारत में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिए हैं. ये ग्लासेस अब देशभर में खरीदे जा सकते हैं, और लॉन्च के साथ ही इनमें लोगों की दिलचस्पी भी तेजी से बढ़ती दिख रही है.

भारत में बढ़ती स्मार्ट वियरेबल्स की मांग

Amazon की रिपोर्ट बताती है कि इस साल Amazon Great Indian Festival 2025 के दौरान प्रीमियम वियरेबल्स की बिक्री करीब 40% बढ़ी है. वहीं, सिर्फ स्मार्ट ग्लासेस की खोज में साल-दर-साल 4.6 गुना बढ़ोतरी देखी गई. Amazon India की डायरेक्टर, जेबा खान के मुताबिक, लोग अब ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो रोज़मर्रा की जिंदगी में AI को आसानी से शामिल कर दें.

क्लासिक लुक में भरी स्मार्टनेस: डिजाइन और फीचर्स

Meta Ray-Ban Smart Glasses दिखने में बिल्कुल असली Ray-Ban जैसे लगते हैं, लेकिन इनके अंदर कई हाई-टेक फीचर्स छिपे हैं. ये ग्लासेस Qualcomm के Snapdragon AR1 Gen1 चिपसेट पर चलते हैं और इनमें 32GB स्टोरेज मिलता है. फ्रेम के अंदर एक 12MP कैमरा फिट किया गया है, और रिकॉर्डिंग के दौरान एक LED लाइट जलती है, ताकि सामने वाले को पता रहे.

विज्ञापन

Meta का दावा है कि कैमरा
• 3024 × 4032 पिक्सल की फोटो ले सकता है
• 1080p वीडियो (60 सेकेंड तक) रिकॉर्ड कर सकता है

AI असिस्टेंट: बस बोलें “Hey Meta AI”

इन स्मार्ट ग्लासेस में Meta का बिल्ट-इन AI असिस्टेंट दिया गया है. “Hey Meta AI” कहकर आप इसे सक्रिय कर सकते हैं. इसके जरिए आप
• फोटो क्लिक कर सकते हैं
• वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं
• रिमाइंडर सेट कर सकते हैं
• सवालों के जवाब ले सकते हैं

विज्ञापन

रिकॉर्ड की गई सभी मीडिया सीधे Facebook या Instagram पर जा सकती है, या Meta View ऐप के जरिए किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर हो सकती है.

बैटरी लाइफ और मजबूती

Meta के अनुसार, ग्लासेस एक बार चार्ज करने पर 4 घंटे तक चलते हैं. आपको एक चार्जिंग केस भी मिलता है, जो 32 घंटे की अतिरिक्त बैटरी देता है. इनमें IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस भी है, यानी हल्की बारिश या पसीने से कोई दिक्कत नहीं होगी.

विज्ञापन

कीमत और उपलब्धता: आपके शहर में आज ही डिलीवरी

भारत में Meta Ray-Ban Smart Glasses की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के बाद कीमत 23,920 रुपये तक आ जाती है. दिखने और उपयोग के हिसाब से आप विभिन्न फ्रेम स्टाइल, सन, पोलराइज्ड, ट्रांजिशन या पावर लेंस चुन सकते हैं.

ये ग्लासेस भारत के 20 से ज्यादा शहरों में सेम-डे डिलीवरी के साथ उपलब्ध हैं. इसमें शामिल शहर हैं- दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, जयपुर और कोलकाता.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 2027 से कारों की सेफ्टी रेटिंग होगी और सख्त, अब 5 क्रैश टेस्ट होंगे जरूरी, जानें नए नियम

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola