Meta Ray-Ban Smart Glasses: हाल ही में मेटा ने अपने रे-बैन स्मार्ट ग्लास के लिए एक नया अपडेट रोल आउट किया है, जो व्हाट्सएप और मैसेंजर वीडियो कॉल के साथ कम्पेटिबिलिटी ऑफर कर रहा है। यह हैंड्स-फ्री फीचर यूजर्स को इन मैसेजिंग ऐप्स पर कॉल के दौरान अपने रियल टाइम व्यू को शेयर करने की सुविधा दे रहा है। मेटा के मुताबिक, रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लास पर वीडियो कॉलिंग फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।
मिलते हैं AI फीचर्स
मेटा और Essilor Luxottica के बीच पार्टनरशिप के जरिए पिछले साल रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लास को दिसंबर में लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इन Smart Glasses पर मल्टीमॉडल AI फीचर्स को भी पेश किया है। ये एन्हांसमेंट यूजर्स को वॉयस कमांड के जरिए से अपने चश्मे के साथ चैट करने की सुविधा दे रहा है।
रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लास की कीमत
ये स्मार्ट चश्मा यूजर्स के एनवायरनमेंट को समझने के लिए कैमरे का यूज करता है। यूजर्स कई तरह के टास्क को पूरा करने के लिए मेटा एआई से चश्मे के जरिए अपने सवाल पूछ सकते हैं। रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लास की शुरुआती कीमत 299 डॉलर यानी लगभग 25,000 रुपये है।
ये भी पढ़ें : Flipkart-Amazon नहीं यहां से खरीदें 1.5 टन AC आधी कीमत पर, मिस मत करना मौका!
कितना है बैटरी बैकअप
चार्जिंग केस के साथ, स्मार्ट ग्लास 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पांच-माइक सिस्टम से लैस है। कैमरा 1440×1920 का रिजाल्यूशन ऑफर करता है और इसमें 32GB स्टोरेज मिलती है। मेटा का दावा है कि चश्मा एक बार चार्ज करने पर 4 घंटे तक चल सकता है और वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी के साथ आता है।
स्मार्टफोन से एक्सेस कर सकते हैं सभी फाइल्स
मेटा के स्मार्ट ग्लास अलग-अलग साइज ऑप्शन में उपलब्ध हैं और जब भी इन Smart Glasses का कैमरा एक्टिव होता है, तो एक छोटी LED ब्लिंक करती है कि चश्मा वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है या फोटो ले रहा है। चश्मे से रिकॉर्ड की गई इन मीडिया फाइल्स को आप सीधे स्मार्टफोन से एक्सेस कर सकते हैं। मेटा स्मार्ट ग्लास Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। भारत को छोड़कर 15 से ज्यादा देशों में ये Smart Glasses खरीदने के लिए उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
10 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
12 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
14 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
17 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines