Facebook Instagram Meta New Feature: क्या आप फेसबुक और इंस्टाग्राम का यूज करते हैं? अगर हां तो अब इन प्लेटफॉर्म का यूज करना आपके लिए काफी मजेदार और नए अनुभव के साथ हो सकता है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा ने अपने फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर लोगों के लिए एक नई सुविधा पेश करने जा रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अभी पढ़ें – Diwali With Mi: फ्री में मिल रहा है रेडमी 11 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन! जानिए कैसे?
एकसाथ कर सकेंगे कई प्लेटफॉर्म्स का यूज
मेटा फैमली में व्हाट्सएप्प, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स शामिल हैं। इन सभी को एक साथ जुड़ने के लिए यूजर्स को सुविधा दी जाती है। पोस्ट शेयर करने से लेकर सेटिंग्स में कोई बदलाव करने तक के लिए ऐप्स पर कई ऑप्शन मिलते हैं। पहले की तुलना में अब नेविगेशन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बीच एक से ज्यादा ऐप्स में जुड़ने के लिए बेहतर बनाया गया है।
कर सकेंगे दो अकाउंट्स के बीच स्विच
फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स के बीच आपको स्विच करने का आसान तरीका दिया जाएगा। सिर्फ एक टैप की मदद से यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम खाते के बीच स्विच कर सकेंगे। इसी तरह से दूसरी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे।
सभी प्लेटफॉर्म्स पर आएंगे ऑप्शन्स
iOS, एंड्रॉयड और वेब प्लेटफॉर्म्स पर इस सुविधाओं को शुरू किया जाएगा। नए फीचर के जरिए यूजर्स तय कर सकेंगे कि वो अपने प्रोफाइल स्विचिंग पेन में देखना चाहते हैं या नहीं। कंपनी द्वारा यूजर्स को लॉगिन और साइन-अप से संबंधित रीडिजाइन्ड इंटरफेस दिखाना शुरू कर दिया गया है।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मल्टीपल अकाउंट्स
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मल्टीपल अकाउंट्स बनाने का मौका एकसाथ दिया जाएगा। इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम या फेसबुक दोनों में एक पर अकाउंट होने के दौरान दूसरे पर अकाउंट बनाना यूजर के लिए आसान हो जाएगा। इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
5 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines