आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अब मेटा ने भी इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अपना नया इमेज जनरेशन AI मॉडल Muse Image लॉन्च किया है। यह टूल सिर्फ लिखे हुआ प्रॉम्प्ट से नई तस्वीरें बना सकता है पुरानी फोटो एडिट कर सकता है और कई तरह के क्रिएटिव बदलाव भी कर सकता है। हालांकि इसके लॉन्च होते ही ये प्राइवेसी के लेकर विवादों में गया है.
Meta का नया AI मॉडल क्या है?
Meta ने Muse Image को Meta Superintelligence Labs के पहले इमेज जनरेशन मॉडल के तौर पर पेश किया है. फिलहाल ये मेटा एआई में उपलब्ध कराया गया है. कंपनी का कहना है कि ये मॉडल सामान्य भाषा में दिए निर्देशों (Prompt) को समझकर हाईक्वालिटी फोटोस तैयार कर सकता है.इसके अलावा यूजर अपनी तस्वीरों एडिट भी कर सकता है.
क्या-क्या कर सकता है Muse Image?
मेटा के मुताबिक Muse Image कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है. यह एक साथ कई तस्वीरों को मिलाकर नई इमेज तैयार कर सकता है. इसके अलावा फोटो से अनचाहे लोगों या ऑब्जेक्ट को हटा सकता है.किसी ऐतिहासिक या नई लोकेशन में फोटो तैयार करना और इमेज के अंदर साफ और रीडेबल टेक्स्ट जोड़ना भी इससे संभव है।
Instagram और WhatsApp में भी मिलेंगे नए AI फीचर्स
मेटा ने अपने AI प्लेटफॉर्म में 30 से ज्यादा नए AI इफेक्ट्स भई जोड़े हैं. इनका इस्तेमाल इंस्टाग्राम स्टोरीज में किया जा सकेगा. वहीं WhatsApp पर मेटा एआई के साथ चैट करते समय भी इमेज जनरेट करने की सुविधा कुछ देशों में शुरू कर दी गई है. जो दूसरे देशों में भी बढ़ाई जाएगी.
ये भी पढ़ें- बिना स्क्रीन पर हाथ लगाए ऐसे चलाएं Instagram Reels, बस ऑन कर दें ये सेटिंग
Presets फीचर से आसान होगा फोटो एडिटिंग
Muse Image में Presets नाम का एक फीचर दिया गया हैइसकी मदद से यूजर एक टैप में पुरानी तस्वीरों को बेहतर बना सकते हैं. नए हेयर स्टाइल आजमा सकते हैं या खुद को अलग-अलग क्रिएटिव स्टाइल में बदल सकते हैं. इसके अलावा अलग-अलग इंटीरियर डिजाइन के सुझाव भी तैयार कर सकता है.
भारत में क्यों शुरू हुआ विवाद?
Muse Image लॉन्च होने के बाद भारत समेत कई देशों में इसे लेकर प्राइवेसी और सहमति का मुद्दा उठ गया. शुरुआती फीचर में किसी भी सार्वजनिक इंस्टा अकाउंट को मेंशन करके उसकी तस्वीरों को एआई इमेज बनाने के लिए रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता था. इस फीचर को सोशल मीडियो पर काफी आलोचना मिली और कई लोगों ने बिना स्पष्ट अनुमति सार्वजनिक तस्वीरों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए. भारत में भी केंद्र सरकार ने इस फीचर की जांच करने की बात कही.
विरोध के बाद Meta ने वापस लिया फीचर
बढ़ते विरोध और प्राइवेसी से जुड़े सवालों के बाद Meta ने माना कि यह फीचर लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसके बाद कंपनी ने लॉन्च के कुछ ही दिनों के भीतर सार्वजनिक Instagram अकाउंट को @मेंशन करके AI इमेज बनाने वाली सुविधा वापस लेने का फैसला किया.
कौन कर सकेगा इस्तेमाल?
मेटा का मुताबिक, फिलहाल Muse Image सामान्य उपयोग के लिए मुफ्त उपलब्ध है। हालांकि ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए इसे कंपनी के सब्सक्रिप्श प्लान का हिस्सा बनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- फोन की स्क्रीन टूटते ही लोग खरीद रहे नया स्मार्टफोन, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines