Meta Layoffs 2025: मेटा एक बार फिर परफॉर्मेंस-बेस्ड नौकरी में कटौती करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि लगभग 3,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है। कंपनी के सीईओ, मार्क जुकरबर्ग ने बताया है कि कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 5 प्रतिशत इस छंटनी से अफेक्टेड होगा। इस कदम का उद्देश्य मेटा के परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रोसेस को तेज और ज्यादा इफेक्टिव बनाना है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को भेजे गए एक ज्ञापन में जुकरबर्ग ने बताया है कि ‘हमने परफॉर्मेंस मैनेजमेंट स्टैंडर्ड्स को और ऊपर ले जाने के लिए खराब परफॉर्मेंस वालों को हटाने का फैसला किया है।’
10,000 नौकरियों में कटौती
यह कदम मेटा के 2023 के ‘Year of Efficiency’ कैंपेन के तहत उठाया गया है, जिसमें पहले ही 10,000 नौकरियों में कटौती की जा चुकी है। जुकरबर्ग ने बताया था कि कंपनी पहले आम तौर पर एक साल के अंदर कम परफॉर्मेंस को संभालती थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है और तेजी से कटौती की जाएगी। मेटा छंटनी के बावजूद 2025 में नए रोल्स और टेक्निक्स पर फोकस करेगा।
यही नहीं कंपनी का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्ट ग्लास और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगा। जुकरबर्ग ने आने वाले वर्ष को ‘इंटेंस’ बताया है। एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर 2024 तक मेटा के पास लगभग 72 हजार कर्मचारी थे।
Microsoft ने भी की बड़ी छंटनी
बता दें कि मेटा की तरह ही माइक्रोसॉफ्ट भी खराब परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अफेक्टेड कर्मचारियों की संख्या का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अलग-अलग विभाग में छंटनी की तैयारी में है। Microsoft के सीईओ सत्य नडेला के नेतृत्व में, यह कदम कंपनी की हाई परफॉरमेंस वर्कफोर्स को बनाए रखने और अपने Reorganize ऑपरेशन्स की लॉन्ग-टर्म स्ट्रेटेजी का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Republic Day Sale: इससे सस्ता नहीं मिलेगा iPhone 16! उठाए शानदार डील्स और ऑफर्स का फायदा
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 mins agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines