आजकल सोशल मीडिया का दौर चल रहा है। इसके साथ-साथ AI तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप की कंपनी मेटी ने स्मार्ट एआई चश्मा भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्टाइलिश चश्मा एआई टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो आपके रोजमर्रा के काम को आसान बना सकता है। स्मार्ट ग्लास हैंड्स-फ्री फीचर्स के साथ यह रीयल-टाइम जानकारी, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट के लिए बेस्ट माना जा रहा है।
टच या वॉयस कमांड से होगी फोटो क्लिक
मेटा स्मार्ट ग्लास में हे मेटा वॉयस असिस्टेंट है। हे मेटा बोलकर इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। ग्लास के फ्रेम में टचपैड है, जिससे म्यूजिक कंट्रोल, कॉल रिसीव और फोटो क्लिक होता है। कैमरा एक्टिव होने पर एक छोटी LED लाइट जलती है, जिससे सामने वाला व्यक्ति जान सके कि रिकॉर्डिंग हो रही है। Meta AI के जरिए से यह ग्लास रियल-टाइम ट्रांसलेशन, ऑब्जेक्ट रिकग्निशन और लोकेशन रिमाइंडर जैसी सुविधाएं देता है।
फायदा क्या है?
1. फोन की जरूरत नहीं, सब वॉयस कमांड से हो जाएगा।
2. अंग्रेजी, हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में रीयल-टाइम ट्रांसलेशन।
3. लैंडमार्क की ऐतिहासिक जानकारी और रीयल-टाइम में ट्रांसलेशन कर सकते हैं।
4. कंटेंट क्रिएटर्स आसानी से फोटो/वीडियो केप्चर और शेयर कर सकते हैं।
5. नेत्रहीनों के लिए एआई वातावरण का वर्णन कर सकता है।
मल्टीमॉडल Meta AI की कुछ खास बातें
बता दें कि हे मेटा बोलकर बात कर सकते हैं। यह सामने की चीजों को देखकर जवाब भी देता है। इसमें रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। किसी लैंडमार्क को भी पहचान सकता है और रीयल-टाइम में ट्रांसलेशन कर सकता है।
कहां मिलेगा-रेट क्या?
बता दें कि स्मार्ट मेटा एआई पॉवर्ड ग्लास की शुरुआती कीमत 25000 रुपये(299 डॉलर) है। इसके लेंस के आधार पर कीमत में बदलाव हो सकता है। Meta.com, Ray-Ban.com और चुनिंदा स्टोर्स पर अगले महीने से अवेलेबल हो सकता है।
आइए जानते हैं इस जादुई चश्मे के सिस्टम के बारे में…
ऑडियो सिस्टम
1. ओपन-ईयर स्पीकर और 5-माइक सिस्टम।
2. Spotify, Amazon Music, Audible और iHeart Radio से म्यूजिक।
3. कॉलिंग के लिए बेहतर साउंड क्वॉलिटी।
4. हैंड्स-फ्री फोटो/वीडियो के लिए वॉयस कमांड।
कनेक्टिविटी
1. वाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग।
2. QR कोड स्कैन कर अकाउंट को लिंक कर सकते हैं।
3. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा।
प्राइवेसी
1. रिकॉर्डिंग के दौरान LED इंडिकेटर।
2. हार्डवेयर पावर स्विच और ब्लूटूथ टॉगल।
3. मेटा व्यू ऐप से डेटा मैनेजमेंट।
बैटरी
1. घंटे की बैटरी लाइफ केस कवर के साथ 36 घंटे तक बैकअप।
2. 20 मिनट में करीब 50% चार्जिंग।
कैमरा
1. अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
2. 3024×4032 पिक्सल के हाई-क्वॉलिटी फोटो और 60 सकेंड तक के 1080p के वीडियो बना सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines