Facebook Messenger New Feature: फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने फेसबुक गेमिंग के लिए नए अनुभव शेयर करने का ऐलान किया है। इस बदलाव के तहत यूजर्स को मैसेंजर पर वीडियो कॉल के दौरान अपने पसंदीदा गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फेसबुक की ओर से हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में इस नए फीचर की घोषणा की थी। ये फीचर iOS और Android के साथ-साथ वेब यूजर्स के लिए Messenger पर उपलब्ध किया गया है।
नहीं करना होगा अलग से ऐप इंस्टॉल
दिलचस्प बात ये है कि गेम को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। मैसेंजर पर वर्तमान में 14 फ्री-टू-प्ले गेम उपलब्ध हैं, जिनमें मिनी गोल्फ FRVR, वर्ड्स विद फ्रेंड्स, साथ ही कार्ड वॉर्स और एक्सप्लोडिंग किटन जैसे गेम शामिल हैं।
और पढ़िए – Windows OS के लिए WhatsApp का नया अपग्रेडेट वर्जन लॉन्च, एक साथ कर सकेंगे 8 लोगों को वीडियो कॉल
बिना ऐप डाउनलोड किए खेल सकेंगे गेम
फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी एक नई क्षमता शुरू कर रही है जो यूजर्स को परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के दौरान मल्टीप्लेयर गेम खेलने में सक्षम बनाती है। फिलहाल ऐप 14 फ्री-टू-प्ले गेम्स ऑफर कर रहा है। ये फीचर iOS और Android के साथ-साथ वेब के लिए Messenger ऐप पर भी उपलब्ध है।
कैसे ऐप के साथ खेल सकेंगे गेम
नए फीचर के तहत गेम्स को एक्सेस करने के लिए यूजर को मैसेंजर पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक वीडियो कॉल करनी होगी। इसमें ग्रुप मोड बटन पर क्लिक करने के बाद “Play” आइकन पर टैप करके गेम खेल सकेंगे। अब गेम लाइब्रेरी में ब्राउज़ करें और उस गेम का चयन करें जिसे आप खेलना चाहते हैं। अब यूजर्स वीडियो कॉल से गेम का लुत्फ उठा सकेंगे।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Google Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
2 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
4 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
21 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
23 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines