हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ऐप रिसर्चर ने किया बड़ा खुलासा, Facebook और Instagram की ये सर्विस हो जाएगी बंद

विज्ञापन
Meta Facebook Instagram

Instagram और Facebook की एक बेहद खास फीचर को Meta कंपनी बंद करने की तैयारी में है। इससे लाखों सोशल मीडिया यूजर्स प्रभावित होने वाले हैं। एक रिपोर्ट में मशहूर ऐप रिसर्चर ने दावा किया है कि ये फीचर 45 दिन के भीतर ही बंद होने वाला है। अगर आप भी फेसबुक या इंस्टाग्राम यूज करते हैं तो इन फीचर्स के बारे में जान लें, नहीं तो इंपोर्टेंट मैसेज, फोटो और वीडियो से हाथ धो सकते है। इस फीचर को बंद होने से पहले आप उन सभी जरूरी मैसेज को सेव करना न भूलें। आइए अब आपको उस फीचर के साथ ही चैट्स बैकअप के बारे में जानकारी देते हैं।

45 दिन में बंद होने वाली है ये फीचर

ऐप रिसर्चर एलेसेंड्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें ये दावा किया गया है कि फेसबुक मैसेंजर क्रोस ऐप मैसेजिंग सर्विस 45 दिनों के भीतर बंद हो सकता है। इसे अक्टूबर के महीने में बंद करने की संभावना जताई जा रही है। ऐप रिसर्चर एलेसेंड्री ने @alex193a आईडी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि “अक्टूबर महीने के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ बात नहीं कर पाएंगे। बाद में इसे केवल पढ़ सकते हैं, दोस्तों से आगे भी चैट करने के लिए एक नई चैट खोलें।”

यह भी पढ़ें: Best 5 Video Editing Apps: ये हैं बेस्ट 5 वीडियो एडिटिंग ऐप्स, देखें लिस्ट

2020 में हुई थी इस सर्विस की शुरुआत

आपको बताते चलें कि फेसबुक क्रोस सर्विस की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी। इस सर्विस को चालू करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह Instagram और Facebook दोनों यूजर्स को एक प्लेटफॉर्म पर बात करने की सुविधा देना था। यूजर्स ऐप को स्विच किए बिना लोगों से बात कर सकते हैं। इस फीचर को बंद करने के बाद यूजर्स डायरेक्ट इंस्टाग्राम पर बात कर सकेंगे।

कंपनी ने अभी तक नहीं दी है कोई जानकारी

आपको बताते चलें कि Meta कंपनी की ओर से इस सर्विस को बंद करने के बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक केवल कयास लगाए जा रहे हैं। फेसबुक कंपनी दो ऐप्स के बीच फोटो, वीडियो और रील्स शेयर करने की फीचर देता है। फेसबुक से डायरेक्ट रील्स वॉट्सऐप पर शेयर कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें