Instagram New Reel Feature: कंटेंट क्रिएटर्स रील बनाकर बोनस के रूप में हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। Meta अब Instagram रील में एक नया बदलाव करने की तैयारी में है। इससे न केवल रील वीडियो बनाने वाले बल्कि देखने वाले यूजर्स को भी लाभ होगा। इसे लॉन्च होने के बाद यूट्यूब को झटका लग सकता है। Youtube पर रील देखने वाले यूजर्स की संख्या भी कम हो सकती है। अगर आप भी एक क्रिएटर हैं या रील देखना पसंद करते हैं तो, इस नए फीचर के बारे में जरूर जानें।

ये है Instagram का नया रील फीचर

रील फीचर आने के बाद से ही इसे देखने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इससे लॉन्ग वीडियो देखने में यूजर्स की रूचि कम हो रही है। यूजर्स केवल किसी चीज के बारे में जानकारी लेने के लिए Youtube पर जाते हैं। रील को देखने वालों की संख्या बढ़ने के कारण कंपनी जल्दी ही एक नया फीचर एड कर सकती है। अभी तक Instagram पर केवल 90 सेकेंड की Reels वीडियो अपलोड कर सकते हैं। लेकिन, इस अवधी को बढ़ाकर 10 मिनट करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

मोबाइल डेवलपर एलेसेंड्रो पालुजी ने ट्वीट कर दी जानकारी

मोबाइल डेवलपर एलेसेंड्रो पलुजी ने अपने एक्स हैंडल से रील की अवधी बढ़ाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने एक स्‍क्रीनशॉट शेयर किया है, इसमें 3 और 10 मीनट की वीडियो है। अगर ऐसा होता है तो रील देखने वाले और इसे बनाने वाले लोगों को फायदा होगा। आपको बताते चलें कि साल 2022 में टिकटॉक ने वीडियो की अवधी को बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया था।

विज्ञापन

YouTube को इस तरह लग सकता है झटका

दरअसल लंबी वीडियो देखने के लिए लोग YouTube का इस्तेमाल करते हैं। Instagram रील की अवधी 10 मिनट होने के बाद यूजर्स इसी ऐप पर वीडियो देख लेंगे। यानी एक एक ही ऐप पर लोगों से चैटिंग, कॉलिंग, रील देखने के अलावा लंबी वीडियो भी देख सकेंगे। आपको बता दें कि अभी तक Meta कंपनी की तरफ से रील की अवधी बढ़ाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ