Mark Zuckerberg को लगी चोट, शेयर की फोटो, तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Meta CEO Mark Zuckerberg: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनका चेहरा सूजा हुआ दिख रहा है। साथ ही फेस पर कई चोट के निशान भी दिख रहे हैं। ये निशान उनकी आंखों के नीचे और नाक पर बने हुए हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए Meta के CEO ने बताया कि उन्हें ये चोट कैसे लगी। जानकारी के मुताबिक, कॉम्बैट स्पोर्ट्स के लिए ट्रेनिंग करते हुए वे हादसे का शिकार हो गए और उन्हें चोट लग गई। इंस्टा पर कैप्शन में मार्क जुकरबर्ग लिखा कि स्पारिंग (बॉक्सिंग के दौरान की जाने वाली मूवमेंट) के दौरान सिचुएशन आउट ऑफ कंट्रोल चली गई। बता दें कि ट्रेनिंग के बाद उन्होंने इस तस्वीर को शेयर किया था।
जुकरबर्ग लंबे समय से MMA और jiu-jitsu जैसे कॉम्बैट स्पोर्ट्स की तैयारी कर रहे हैं। पिछले साल एक साक्षात्कार में, जुकरबर्ग ने कहा था कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग करनी शुरू की थी। हालांकि, जुकरबर्ग की इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बैन से यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।
कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि उनकी सेल्फी जल्द ही एक “मीम” टेम्पलेट में बदल जाएगी, वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने मजेदार कमेंट पोस्ट किये। एक यूजर ने कहा, “जल्द ही, यह तस्वीर इंटरनेट पर मीम बनने वाली है। एक अन्य में लिखा है, “फेसबुक आफ्टर आवर्स फाइट क्लब।” आइये ऐसे ही कुछ मजेदार कमेंट पढ़ते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: