Meta AI Standalone App: Meta अब अपने Meta AI चैटबॉट के लिए एक स्टैंडअलोन ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऐप 2025 की दूसरी तिमाही (Q2) में लॉन्च हो सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा इमर्सिव AI एक्सपीरियंस मिलेगा। बता दें कि मेटा फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी है। आइए कंपनी के नए ऐप के बारे में जानते हैं।
Meta AI का बढ़ता यूजर बेस
Meta ने सितंबर 2023 में Meta AI को लॉन्च किया था, जो एक जनरेटिव AI असिस्टेंट है। यह यूजर्स को सवालों के जवाब देने, इमेज बनाने और दूसरे काम करने में मदद करता है। जैसा कि हम जानते हैं, अप्रैल 2024 में Meta ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने ऐप्स के सर्च बार को Meta AI से बदल दिया, जिससे यह पूरे इकोसिस्टम का हिस्सा बन गया। अब तक Meta AI के 700 मिलियन से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग भारत से आते हैं। खासकर, व्हाट्सएप और फेसबुक पर Meta AI को काफी पसंद किया जा रहा है।
क्यों आ रहा है स्टैंडअलोन ऐप?
- जैसे कि हम जानते हैं, मेटा AI से कंपनी को कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि फिर भी स्टैंडअलोन ऐप लाने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर स्टैंडअलोन ऐप की जरूरत क्यों है।
- बता दें कि Meta AI को केवल Meta के ऐप्स और एक वेबसाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। लेकिन ChatGPT, Google Gemini और Elon Musk के Grok की तरह इसका कोई अलग ऐप नहीं है। इसलिए नया ऐप लाना जरूरी है।
- Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने इसके बारे में सोचा और एक स्टैंडअलोन ऐप तैयार करने के बारे में विचार किया। इसके साथ AI एक्सपीरियंस को सभी डिवाइस में इंटीग्रेट किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, AI से बातचीत की हिस्ट्री को भी सेव किया जा सकेगा। इसके अलावा कस्टमाइजेशन के अधिक ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस जैसी डिवाइस से बेहतर इंटीग्रेशन संभव होगा।
Meta AI के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान
Meta, OpenAI के ChatGPT Plus और Microsoft Copilot Pro की तर्ज पर एक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल ला सकता है। Meta की CFO सुसान ली ने बताया कि भविष्य में यहां स्पष्ट रूप से मोनेटाइजेशन के अवसर हैं, जिनमें पेड रिकमेंडेशन और प्रीमियम ऑफरिंग शामिल हो सकते हैं। इसका मतलब यह है कि Meta AI के कुछ एडवांस फीचर्स केवल पेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
| एआई असिस्टेंट | मासिक विजिट्स | मुख्य प्रतियोगी | रणनीति |
| ChatGPT | करोड़ों (हजारों लाख) | Google Gemini, Grok (Elon Musk), Meta AI | स्थापित लीडर, भारी ट्रैफिक |
| Meta AI | 10 मिलियन से कम | ChatGPT, Google Gemini, Grok | 2025 तक टॉप पोजीशन का लक्ष्य, 24/7 वर्क मॉडल, स्टैंडअलोन ऐप और पेड प्लान |
| Google Gemini | – | ChatGPT, Grok, Meta AI | Google इकोसिस्टम का लाभ उठा रहा है |
| Grok | – | ChatGPT, Google Gemini, Meta AI | X (पहले ट्विटर) के साथ इं |
आने वाले समय में AI इंडस्ट्री में Google, OpenAI और xAI जैसी कंपनियों के बीच मुकाबला और तेज होगा। Meta AI का स्टैंडअलोन ऐप और पेड प्लान इसे मजबूत बना सकते हैं, लेकिन क्या यह मार्केट में अपनी पकड़ बना पाएगा, यह देखना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें – Redmi Book Pro 16 (2025) और Redmi Book Pro 14 (2025) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines