Tech News of the Week: टेक की दुनिया में हमें हर हफ्ते कुछ न कुछ बड़ा देखने को मिलता है। वहीं, पिछले हफ्ते भी कई बड़ी टेक दिग्गज कंपनियों ने कई घोषणाएं की। जहां मेटा ने अपने सभी सोशल मीडिया ऐप्स यानी फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप के लिए भारत में AI पेश किया तो दूसरी तरफ टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने भी लगभग सभी डेटा प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया। इतना ही नहीं लेनोवो ने भी लीजन गो को भारत में लॉन्च किया। चलिए सभी बड़े अपडेट विस्तार से जानते हैं…
मेटा एआई हुआ रोल आउट
फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे मेटा के पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब अपने इन-हाउस लामा 3 बेस्ड एआई फीचर्स से लैस हैं। ये मेटा एआई फीचर व्हाट्सएप में भी ऐड किये गए हैं और आप वेब ब्राउजर के जरिए भी मेटा.एआई को यूज कर सकते हैं। इस AI से आप ChatGPT की तरह सवाल पूछ सकते हैं फोटो बना सकते हैं और यहां तक की तस्वीरों को एनिमेटेड क्लिप में भी बदल सकते हैं। ये सर्विस मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों प्लेटफॉर्म पर फ्री में उपलब्ध हैं।
Airtel, Jio और Vi टैरिफ में बढ़ोतरी
तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल रिचार्ज प्लान में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है ताकि 300 रुपये प्रति माह का एवरेज रेवेन्यू हासिल किया जा सके। एयरटेल और जियो अभी भी Unlimited 5G डेटा ऑफर करते हैं, लेकिन इसका लाभ लेने के लिए आपको कम से कम 2 जीबी पर-डे वाला प्लान लेना होगा। ये नए प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे। हालांकि आप 3 जुलाई से पहले पैसे बचाने के लिए पुराने प्लान को रिचार्ज करके रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Jio और Airtel के बाद Vi ने दिया बड़ा झटका! Prepaid और Postpaid प्लान हुए महंगे
Truecaller Insurance
Truecaller ने भी अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए Truecaller Fraud Insurance नाम से एक नया फीचर पेश किया है। ये खास सर्विस अब भारत में iPhone और Android दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट हो गई है। कंपनी ने इस सर्विस को पेश करने के लिए Truecaller ने HDFC Ergo के साथ पार्टनरशिप की है। कहा जा रहा है कि ये नया फीचर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए लोगों की काफी मदद करेगा। इसमें आपको 10 हजार रुपये तक का Insurance मिलेगा।
Google Translate
Google Translate ने हाल ही में 100 नई लैंग्वेजेज को अपने प्लेटफार्म में जोड़कर अपने लैंग्वेज सपोर्ट को और बढ़ा दिया है, जिसमें तुलु और मारवाड़ी जैसी भारतीय भाषाएं शामिल हैं। Google का कहना है कि ये कस्टम जनरेटिव AI मॉडल PaLM 2 पर काम करेगा। न्यू लैंग्वेजेज को Google Translate ऐप और इसके वेब इंटरफेस के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। इतना ही नहीं लेनोवो ने अपना पहला हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल भी पेश कर दिया है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
18 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines