गूगल मैप्स किसी भी जगह तक पहुंचने के लिए सबसे बेहतरीन रास्ता दिखाने का एक शानदार माध्यम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप्स में अलग-अलग चीजों को खोजने में मदद के लिए रंगों का खास इस्तेमाल किया जाता है। मैप्स में कई तरह के रंग होते हैं, जिससे यह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि कौन-सा रंग किस चीजों के बारे में बताना चाह रहा है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए गूगल ने अपने मैप्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि हर रंग का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। आइए जानते हैं इन रंगों का क्या महत्व है?
नीला रंगः अगर आप गूगल मैप्स पर नेविगेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं और रास्ता नीला दिख रहा है तो समझ लीजिए कि मार्ग पूरी तरह साफ है और ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हरा रंगः ये रंग आपको बताएगा कि यदि आप सिर्फ मैप देख रहे हैं( नेविगेट नहीं कर रहे हैं), तो हरा रंग यह संकेत देता है कि रास्ते मं किसी तरह की ट्रैफिक देरी नहीं है।
पीला या नारंगी रंगः अगर किसी रूट पर पीला या नारंगी रंग नजर आए, तो इसका मतलब है कि रास्ते में कुछ ट्रैफिक जरूर है, लेकिन यह आपकी यात्रा में सिर्फ हल्की-सी देरी कर सकता है।
लाल रंग: बता दें कि आपको मैप पर दो तरह के लाल रंग दिखाई देंगे सामान्य लाल और गहरा लाल। इनका अर्थ होता है ट्रैफिक की गंभीरता। जितना गहरा लाल रंग होगा, ट्रैफिक उतना ही ज्यादा मिलेगा।
भूरा रंग: ये रंग पहाड़ या ऊंचे इलाके दिखाता है। यदि आपको किसी जगह पर भूरा रंग दिख रहा है, तो समझिए कि वो इलाका पहाड़ी या ऊंचाई वाला है। ये जानकारी हाइकिंग या ट्रैकिंग करने वालों के लिए काफी मददगार साबित होता है।
पर्पल रंग: जब आप किसी रास्ते का चयन करते हैं, तो कभी-कभी गूगल मैप्स पर्पल रंग में एक वैकल्पिक रास्ता दिखाता है। यह रास्ता अक्सर थोड़ा लंबा या ट्रैफिक से प्रभावित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर इन तस्वीरों को देखते ही हो सकता है बैंक खाता खाली, जानें नया स्कैम और बचाव के टिप्स
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
7 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
10 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
11 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
13 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines