Maxima Max Pro Turbo 2 Watch Launched: टेक और गैजेट्स की दुनिया में तमाम स्मार्टवॉच निर्माता कंपनियां हैं। इनमें से एक मैक्सिमा भी है, जिसने अपने लेटेस्ट सफल इनोवेशन मैक्स प्रो टर्बो 2 को लॉन्च किया है। तकनीक-प्रेमी और फैशन-फ़ॉरवर्ड को पूरा करने के लिए वॉच को डिजाइन किया गया। आइए हर तरह से स्टाइलिश और बेहतरीन लुक की स्मार्टवॉच के बारे में जानते हैं।
Max Pro Turbo 2 Watch Launch Price
मैक्सिमा की मैक्स प्रो टर्बो 2 वॉच कम कीमत में लॉन्च की गई है। जबकि, फीचर्स के मामले में ये बेहतरीन है। भारतीय बाजार में मैक्स प्रो टर्बो 2 को सिर्फ 1999 रुपये में लॉन्च किया गया है। मैक्सिमा वॉचेस की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर ये वॉच उपलब्ध है।
Max Pro Turbo 2 Watch Specifications
मैक्स प्रो टर्बो 2 में शानदार 1.96 इंच का अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है। ये एक वन-टैप ब्लूटूथ कॉलिंग फ़ंक्शन सपोर्ट की वॉच है, जिसे कलाई में पहनते हुए भी आप कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। घड़ी को अपने कलाई से बांधे हुए आप किसी को भी कॉल कर सकते हैं या फिर इनकमिंग कॉल का भी माज़ा ले सकते हैं। इसका मतलब हुआ कि आप चलते-फिरते दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के संपर्क में रह सकते हैं।
एक्टिव रोटेटिंग क्राउन फ़ंक्शन के जरिए आसानी से मेनू और अन्य फीचर्स का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा घड़ी में पर्सनलाइज्ड क्यूआर कोड फीचर भी है,जिससे नेटवर्किंग काफी आसान हो जाती है। आप बिना किसी परेशानी के अपनी कॉन्टेक्ट इनफोर्मेशन या सोशल मीडिया प्रोफाइल को सहजता से साझा कर सकते हैं। लोगों से कनेक्ट होना पहले कभी इतना आसान नहीं था।
Maxima Max Pro Turbo 2 Watch Features
शानदार मैक्स प्रो टर्बो 2 का एक प्रीमियम मैटेलिक डिजाइन है जो स्टाइल और कार्यक्षमता को सहज तौर पर साथ लेकर आया है। ये एक स्टेटमेंट पीस है जो फैशन के इस दौर में बिल्कुल परफेक्ट है। मैक्स प्रो टर्बो 2 में बिल्ट-इन कैलकुलेटर, अलार्म और कैलेंडर भी है। ये सुनिश्चित करता है कि आप व्यवस्थित रहे और अपने रोज़मराह के कामों को आसानी से प्रबंधित कर सकें।
100 से अधिक वॉच फ़ेस के संग्रह के साथ अपने स्टाइल और व्यक्तित्व को निखार सकते हैं। फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए मैक्स प्रो टर्बो 2 में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। । बिल्ट-इन हर्ट रेट, बल्ड ऑक्सीजन लेवल और स्लीप मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आप अपने हेल्थ मेट्रिक्स पर नज़र रख सकते हैं और अपनी लाइफस्टाइल में जरूरत के अनुसार बदलाव ला सकते हैं।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
13 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines