Maxima Max Pro Nitro Smartwatch: भारतीय घड़ियों के बाजार में जाना-माना ब्रांड मैक्सिमा अपनी नई वॉच के साथ आ गया है। ब्रांड ने इस बार की तेज और उमस भरी गर्मी का स्वागत कूल और स्पोर्टी पेशकश मैक्स प्रो नाइट्रो के साथ किया है।
मैक्सिमा की मैक्स प्रो नाइट्रो स्मार्टवॉच स्टाइलिश, मजबूत और ढेर सारे कूल फीचर्स के साथ है, जो ग्राहकों को तपती गर्मी में भी एनर्जेटिक बनाए रखेंगे।
Max Pro Nitro की भारत में कीमत और उपलब्धता
नई मैक्स प्रो नाइट्रो वॉच की कीमत 1499 रुपये है। मैक्स प्रो नाइट्रो घड़ी सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ स्पेस ब्लैक, रोज गोल्ड ब्लैक और सिल्वर ग्रे जैसे कई रंगों में उपलब्ध है। जिन लोगों को चमड़े के पट्टे वाली घड़ियां पसंद उनके लिए खासतौर पर टेन लेदर स्ट्रेप और बरगंडी लेदर स्ट्रेप का विकल्प रखा गया है।
ये भी पढ़ेंः Smartphone Battery में आ गई है खराबी? जल्दी खत्म हो जाती है बैटरी तो अपनाएं ये टिप्स
मैक्सिमा के स्मार्टवॉच का ये नया कलेक्शन ग्राहकों को विशेष रूप से प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर उपलब्ध होगा। इस वॉच को मैक्सिमा की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।
Maxima Max Pro Nitro के स्पेसिफिकेशन्स
खासियत की बात करें तो नई मैक्स प्रो नाइट्रो में 1.39 राउंड फुल HD डिस्प्ले है। प्रीमियम मैटेलिक डिजाइन के साथ आने वाली ये वॉच 600 निट्स ब्राइटनेस, एक टैप ब्लूटूथ कॉलिंग कनेक्टिविटी, 100+ स्पोर्ट्स मोड, इन-बिल्ट गेम्स और HD स्पीकर से और भी ज्यादा खास बन जाती है।
Max Pro Nitro के फीचर्स
वॉच में रियलटेक चिपसेट के साथ IP67 वाटर रेजिस्टेंस और AI वॉइस असिस्टेंस जैसी फीचर्स बेहद आकर्षक हैं। इसमें AI वॉइस असिस्टेंस का सपोर्ट मिलता है जो यूजर की आवाज पर काम करेगा। इसके अलावा वॉच में म्यूजिक, कैमरा रिमोट कंट्रोल, मौसम अपडेट और कैलकुलेटर जैसे फीचर्स भी हैं।
ये भी पढ़ेंः Jio लाया 11 महीने की वैधता वाला शानदार प्लान! कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स शामिल, जानिए
इतना ही नहीं, वॉच में हर्ट बीट और SpO2 रीडिंग, स्लीपिंग ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स भी हैं। इसके अलावा वॉच में सोशल मीडिया नोटिफिकेशन, ड्रिंकिंग अलर्ट, अलार्म, स्टॉप वॉच, टाइमर, मेन्स्ट्रुअल या पीरियड ट्रैकर, डीएनडी/पावर सेवर आदि जैसी कई एडवांस फीचर भी उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
12 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
16 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines