Amazon Republic Day Sale : अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2025 का आज तीसरा दिन है। ऐसे में ई-कॉमर्स साइट साल की पहली सेल में स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, टेलीविजन और होम अप्लायंसेज जैसे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। ऐसे में अगर आप खासतौर पर OnePlus स्मार्टफोन्स की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। यहां हम 3 फोन्स पर खास डील के बारे में बताएंगे।
बैंक और अन्य ऑफर्स
वनप्लस स्मार्टफोन्स पर डायरेक्ट डिस्काउंट के अलावा कई अन्य बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। कस्टमर्स बैंक ऑफर्स, कूपन, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज डील्स का लाभ उठाकर इन डिवाइस की कीमत को और कम कर सकते हैं। अमेजन SBI कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट या 14,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% कैशबैक भी मिल रहा है। वहीं आपके पास नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है। इसके अलावा अगर आप एक बार में पूरी पेमेंट करते हैं तो आपको 5,000 रुपये के रिवॉर्ड भी दिए जाएंगे।
OnePlus 13
वनप्लस का नया फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 अब डिकाउंटेड कीमत पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को 72,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन सेल के दौरान इस डिवाइस को केवल 64,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी आपको इस डिवाइस पर 8,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इस डिवाइस पर कंपनी एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रही है, जिसके तहत कस्टमर्स को 46,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
फीचर्स की बात करें तो OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 6,000mAh की दमदार बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
OnePlus 12R
इस फोन को 42,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसे 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ अमेजन पर 39,999 की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस फोन के साथ प्लेटफॉर्म कई बैंक ऑफर्स दे रहा है। वहीं आपको फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिसके तहत 37,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म, 50MP Sony IMX890 कैमरा और 100W SUPERVOOC के साथ 5,500 mAh की बैटरी मिलती है।
OnePlus Nord 4 5G
इस फोन को 32,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और डिवाइस को अब 28,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस फोन पर कंपनी 27,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत बहुत कम हो जाएगी। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7+ जनरेशन प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस डिवाइस में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिसकी मदद से डिवाइस को 28 मिनट में 100% तक चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः- महंगे फोन छोड़ो… Realme ने लॉन्च किए दो सस्ते रंग बदलने वाले फोन, फीचर्स देखकर हो जाएंगे दीवाने!
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 hr agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
3 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
5 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
23 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines