Smartphone Dangerous Hacking Apps: ऑनलाइन फ्रॉड के कई मामले बढ़ चुके हैं, जिनमें कई बैंक अकाउंट हैक करने से संबंधित होते हैं। लगातार हैकिंग के कई मामले सामने आते हैं जिसमें हैकर्स लोगों के बैंक खाते को खाली कर देते हैं। एक रिपोर्ट में 13 ऐप्स को लेकर जानकारी सामने आई है जिसे अगर फोन से तुरंत हटाया नहीं गया तो यूजर्स का बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। आइए आपको उन ऐप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फोन में डाउनलोड करने से बचाना चाहिए।
स्मार्टफोन के लिए कुछ ऐप्स हैं खतरनाक
जानकारी के अनुसार एक नया खतरनाक एंड्रॉइड मैलवेयर थ्रेड फैल गया है, जिसके जरिए कई हजार फोन्स यूजर्स को खतरा हो सकता है। गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद कई सारे ऐप्स इस थ्रेड से संबंधित बताए जा रहे हैं जिन्हें यूजर्स के लिए खतरनाक बताया दिया गया है। कहा जा रहा है कि इन्हें डाउनलोड करने पर यूजर्स के बैंक खाते खाली हो सकते हैं।
ये है वो 13 खतरनाक ऐप्स
- Junk Cleaner
- Keep Clean
- Fingertip Cleaner
- Quick Cleaner
- EasyCleaner
- Carpet Clean
- Power Doctor
- Cool Clean
- Meteor Clean
- Super Clean
- Windy Clean
- Strong Clean
- Full Clean -Clean Cache
तुरंत करें ऐप्स को डिलीट
अगर इनमें से कोई भी ऐप्स आपके फोन में हैं तो इसे तुरंत डिलीट कर दें। इनमें से किसी भी ऐप को डाउनलोड ना करें। इन सभी ऐप्स से आपको बचना चाहिए। अपने बैंक अकाउंट और फोन में मौजूद निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर है कि इन ऐप्स को जल्द हटा दें। इतना ही नहीं, फोन से इन ऐप्स को अनइंस्टॉल करने के बाद तुरंत अपने सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड को भी चेंज जरूर करें। साथ में अपने ऑनलाइन बैंकिंग का भी पासवर्ड जरूर बदलें।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
36 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines