Mahakumbh 2025 Google Navigation: गूगल महाकुंभ मेले के लिए इस बार एक स्पेशल नेविगेशन सर्विस शुरू करने जा रहा है। इसका मतलब है कि अब श्रद्धालु अपने स्मार्टफोन पर गूगल मैप्स का इस्तेमाल करके आसानी से मेले के विभिन्न स्थलों, घाटों, अखाड़ों और यहां तक कि साधु संतों की लोकेशन तक पहुंच सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने पहली बार अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए नेवीगेशन के लिए किसी अस्थायी शहर को अपने मैप में इंटीग्रेट करने का फैसला लिया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
स्पेशल नेविगेशन सर्विस में क्या है खास?
- अस्थायी शहर के लिए पहली बार: गूगल ने पहली बार किसी अस्थायी शहर के लिए नेविगेशन सर्विस शुरू की है।
- डिटेल्ड इनफार्मेशन: गूगल मैप्स पर मेले के सभी प्रमुख स्थलों की डिटेल्ड इनफार्मेशन उपलब्ध होगी।
- आसान नेविगेशन: श्रद्धालुओं को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए बस गूगल मैप्स पर कुछ क्लिक करने होंगे।
- समय की बचत: गूगल मैप्स श्रद्धालुओं को समय और एनर्जी बचाने में मदद करेगा।
google maps
क्यों है यह महत्वपूर्ण?
महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु आते हैं और गूगल मैप्स उन्हें आसानी से नेविगेट करने में मदद करेगा। यह कदम महाकुंभ को और ज्यादा डिजिटल बनाने की दिशा में एक कदम है। यह श्रद्धालुओं को एक बेहतर एक्सपीरियंस ऑफर करेगा।
कब से शुरू होगी सेवा?
स्पेशल नेविगेशन सर्विस नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपने नेवीगेशन सिस्टम में AI को भी ऐड किया है जिसकी मदद से ड्राइविंग का मजा डबल हो गया है। कंपनी ऐप के अंदर कुछ खास AI फीचर्स लेकर आई है जो आपकी पसंद के हिसाब से सजेशन देगी। यानी आपके आस पास क्या खास चल रहा है ये सारी जानकारी आपको मैप में ही मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें : सावधान! बैंक के कॉल्स सीधे जाएंगे स्कैमर्स के पास और बैंक अकाउंट खाली, इस मैलवेयर से जरा बच के…
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
4 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
7 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
8 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
21 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines