YouTube AI Tools: YouTube ने अपने चौथे Made on YouTube इवेंट में क्रिएटर्स के लिए कई नए टूल्स और फीचर्स का एलान किया। यह अपडेट्स खासतौर पर Shorts, YouTube Studio, पॉडकास्ट क्रिएटर्स और म्यूजिक आर्टिस्ट्स के लिए हैं। इन नई सुविधाओं का मकसद है क्रिएटर्स को और तेज, मजेदार और इंटरैक्टिव बनाने में मदद करना।
Shorts में आ रहे जबरदस्त AI टूल्स
अब YouTube Shorts क्रिएटर्स के लिए और आसान और मजेदार हो जाएगा। Google DeepMind के Veo 3 Fast को Shorts में इंटिग्रेट किया जा रहा है, जिससे वीडियो बैकग्राउंड, क्लिप और साउंड बनाने में आसानी होगी।
- Edit with AI: आपका रॉ फुटेज पहले ड्राफ्ट वीडियो में बदल देगा।
- Speech to Song: वीडियो की डायलॉग को मजेदार साउंडट्रैक में बदल देगा।
इन नए AI टूल्स से क्रिएटर्स अपनी कहानी और स्टोरीटेलिंग को और क्रिएटिव बना पाएंगे।
YouTube Studio को मिलेगा अपग्रेड
YouTube Studio अब क्रिएटर्स के लिए एक सच्चा क्रिएटिव पार्टनर बनेगा। नए फीचर्स में शामिल हैं-
- Ask Studio: conversational टूल, जो चैनल इनसाइट्स और ऑप्टिमाइजेशन में मदद करता है।
- A/B Testing: टाइटल्स के लिए टेस्टिंग।
- Auto-dubbing: बेहतर लिप सिंक के साथ।
- इसके अलावा, लाइकनेस डिटेक्शन टूल क्रिएटर्स को AI से बने वीडियो में अपने चेहरे की पहचान और कंट्रोल करने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें- पसंद नहीं आ रहा iOS 26! ऐसे करें iPhone को iOS 18 पर डाउनग्रेड
पॉडकास्ट क्रिएटर्स के लिए ये नया
पॉडकास्ट अब वीडियो के जरिए और ज्यादा इंटरैक्टिव बन रहे हैं। नए टूल्स से पॉडकास्ट क्रिएटर्स-
- वीडियो क्लिप और Shorts आसानी से बना पाएंगे।
- ऑडियो-पॉडकास्ट के लिए कस्टमाइजेबल वीडियो जेनरेट कर पाएंगे।
इससे उनकी ऑडियंस के साथ जुड़ाव और बढ़ेगा।
म्यूजिक आर्टिस्ट्स और फैंस के लिए अपडेट्स
म्यूजिक फैंस अब अपने पसंदीदा गाने या एल्बम को pre-save कर सकते हैं और रिलीज़ की काउंटडाउन देख सकते हैं। आर्टिस्ट्स को नए तरीके से अपने टॉप फैंस को exclusive merch, behind-the-scenes क्लिप और thank-you वीडियो देने का मौका मिलेगा । इससे कलाकार और फैंस के बीच कनेक्शन और मजबूत होगा।
क्रिएटर और ब्रांड्स की पार्टनरशिप होगी बेहतर
YouTube अब ब्रांड डील्स और शॉपिंग फीचर्स को और आसान बना रहा है।
- Shorts में ब्रांड लिंक जोड़ना।
- YouTube Shopping अब ज्यादा मार्केट्स और मर्चेंट्स में अवेलेबल।
- AI की मदद से टैगिंग और कस्टमाइजेशन आसान।
- इन बदलावों से क्रिएटर और ब्रांड्स की पार्टनरशिप और बेहतर होगी।
इन बदलावों से क्रिएटर और ब्रांड्स की पार्टनरशिप और बेहतर होगी।
Made on YouTube 2025 ने क्लियर कर दिया है कि YouTube क्रिएटर्स की दुनिया को और आसान, मजेदार और कमाई के लिए बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है। AI टूल्स, नए फीचर्स और ब्रांड-शॉपिंग अपडेट्स के साथ अब क्रिएटर्स अपनी कहानी और कंटेंट को नए अंदाज में दुनिया तक पहुंचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Google का नया फॉलो फीचर, एक क्लिक पर मिलेंगी दुनियाभर की Verified खबरें
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
17 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines