भारत में असेंबल होगा iPhone 17? चीन का पत्ता साफ, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Made in India iPhone 17: हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि iPhone 17 भी भारत में ही असेंबल किया जाएगा।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Made in India iPhone 17: एप्पल ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। वहीं अन्य देशों के साथ-साथ अब कंपनी भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी पहले ही भारत में आईफोन असेंबल कर रही है। हालांकि अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि iPhone 17 भी भारत में ही असेंबल किया जाएगा।
हाल ही में टीएफ सिक्योरिटीज इंटरनेशनल के विश्लेषक मिंग-ची कुओ द्वारा शेयर किए गए डिटेल्स के अनुसार, एप्पल भारत में आईफोन प्रोडक्शन बढ़ाने का भी प्लान बना रहा है। गुरुवार को एक नए ब्लॉग पोस्ट में, विश्लेषक ने कहा कि कंपनी अगले साल की दूसरी छमाही में भारत में iPhone 17 असेंबल करने पर भी काम कर रही है। जिसके 2025 में वैश्विक बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इसके चलते 2024 में चीन के दो क्षेत्रों में कंपनी के प्रोडक्शन स्केल में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है।
iPhone印度生產狀況更新;iPhone 17 NPI可能將在印度啟動 / Update on iPhone production in India; iPhone 17 NPI likely to kick off in Indiahttps://t.co/sJd9Zzqrqt
— 郭明錤 (Ming-Chi Kuo) (@mingchikuo) November 1, 2023
एक मीडिय पोस्ट में, कुओ ने ये भी बताया कि एप्पल असेंबलर फॉक्सकॉन, जो वर्तमान में भारत में आईफोन मॉडल के लिए लगभग 80 प्रतिशत प्रोडक्ट तैयार करती है, अगले साल चीन के Zhengzhou में अपने प्रोडक्शन को 45 प्रतिशत और Taiyuan में 85 प्रतिशत तक कम करने का प्लान बना रही है। इस बीच, वैश्विक स्तर पर शिप किए जाने वाले 14 प्रतिशत तक iPhone जिनमें लेटेस्ट iPhone 15 भी शामिल है इन्हें वर्तमान में भारत में ही असेंबल किया जा रहा है। विश्लेषक के अनुसार, यह संख्या 2024 तक 20 प्रतिशत से 25 प्रतिशत के बीच बढ़ने की उम्मीद है।
साथ ही कुओ ने इस बात का भी खुलासा किया है कि iPhone 17 चीन के बाहर असेंबल होने वाला पहला मॉडल होगा। कंपनी 2024 की दूसरी छमाही के दौरान भारत में iPhone 17 को तैयार करना का प्लान बना रही है। फोन 2025 की दूसरी छमाही में ग्लोबल मार्केट में अपनी शुरुआत कर सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: