Macbook Air M4 Croma Black Friday Sale: अगर आप लंबे समय से MacBook खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपके लिए इससे बेहतर मौका शायद फिर न आए. Black Friday सेल के दौरान Croma पर MacBook Air M4 की कीमत में इतनी भारी कटौती की गई है कि यह स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं लग रही. जो लैपटॉप लॉन्च के वक्त एक लाख रुपये के करीब था, वह अब आधी से भी कम कीमत में मिल रहा है. ऐसे में जो लोग पढ़ाई, प्रोजेक्ट, डिजाइन या वीडियो एडिटिंग के लिए एक दमदार लैपटॉप लेना चाहते हैं, उनके लिए यह डील बेहद खास है.
कीमत में रिकॉर्ड गिरावट
Apple ने MacBook Air M4 को भारत में 99,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. लेकिन स्टूडेंट और टीचर ऑफर के तहत इसकी कीमत सीधे घटकर 88,911 रुपये रह जाती है. इतना ही नहीं, Croma इस पर बैंक ऑफर के जरिए और 10,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है. अगर आपके पास पुराना लैपटॉप है, तो आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं, जिसमें 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और करीब 13,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है. इन सभी ऑफर्स को जोड़ दिया जाए, तो इसकी फाइनल कीमत लगभग 55,911 रुपये तक पहुंच जाती है.
ऑफर कब तक मिलेगा
यह ऑफर हमेशा के लिए नहीं है. Croma की यह Black Friday डील 30 नवंबर तक ही उपलब्ध है. यानी अगर आप इस कीमत पर MacBook लेना चाहते हैं, तो ज्यादा देर करने का मतलब हो सकता है कि यह मौका हाथ से निकल जाए. ऐसे में सही समय पर फैसला लेना जरूरी है.
डिजाइन: दिखने में स्टाइलिश और हल्का
MacBook Air M4 का डिजाइन वही क्लासिक Apple लुक देता है, जो पहली नजर में ही प्रभावित कर देता है. इसका पूरा बॉडी ऑल-एल्यूमीनियम का बना है, जिससे यह प्रीमियम फील देता है. वजन बेहद हल्का है, इसलिए इसे कॉलेज बैग में ले जाना भी आसान है. पोर्ट्स की बात करें तो इसमें दो Thunderbolt 4 पोर्ट, MagSafe चार्जिंग पोर्ट और हेडफोन जैक मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी हैं.
MagSafe पोर्ट: छोटी सी चीज, बड़ा फायदा
इस लैपटॉप का MagSafe चार्जिंग पोर्ट खास तौर पर ध्यान खींचता है. अगर चार्जिंग के दौरान गलती से केबल पर पैर पड़ जाए या झटका लग जाए, तो केबल खुद-ब-खुद अलग हो जाती है. इससे लैपटॉप के गिरने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है, जो खासकर छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है.
परफॉर्मेंस: पढ़ाई से एडिटिंग तक सब आसान
MacBook Air M4 में Apple का लेटेस्ट M4 चिपसेट दिया गया है, जो तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. चाहे आप ऑनलाइन क्लास लें, भारी प्रेजेंटेशन बनाएं या फोटो-वीडियो एडिटिंग करें, यह लैपटॉप हर काम को आसानी से संभाल लेता है. हां, अगर आप हाई-एंड गेमिंग के शौकीन हैं, तो यह मशीन आपके लिए नहीं बनी है. मगर पढ़ाई और प्रोफेशनल काम के लिए यह बेहतरीन विकल्प है.
फैनलेस डिजाइन
इस लैपटॉप में कोई फैन नहीं है, जिससे यह बिल्कुल साइलेंट चलता है. यानी काम करते समय किसी तरह की आवाज से परेशान नहीं होना पड़ेगा. लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी यह ज्यादा गर्म नहीं होता, जो इसे और भी भरोसेमंद बनाता है.
MacBook Air M4 डिस्प्ले
MacBook Air M4 में 13.6 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है. हालांकि यह OLED नहीं है, लेकिन पिक्चर क्वालिटी के मामले में यह किसी से कम नहीं. इसमें P3 वाइड कलर सपोर्ट मिलता है, जिससे फोटो एडिटिंग और वीडियो देखने का अनुभव शानदार बन जाता है. रंग नेचुरल और ब्राइट दिखते हैं, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करना भी आरामदायक रहता है.
बैटरी: दिनभर साथ निभाने वाली
Apple के सिलिकॉन चिप्स की सबसे बड़ी ताकत है बैटरी बैकअप, और M4 इसमें भी निराश नहीं करता. सामान्य इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के दौरान यह लैपटॉप आसानी से 10 घंटे से ज्यादा चल सकता है. जहां कई Windows लैपटॉप अब सुधर जरूर रहे हैं, लेकिन बैटरी के मामले में Apple अभी भी सबसे आगे है.
अगर आप एक भरोसेमंद, शानदार परफॉर्मेंस वाला और लंबे समय तक चलने वाला लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो MacBook Air M4 इस समय एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है. खासकर छात्रों के लिए यह कीमत किसी सपने के सच होने जैसी है. लेकिन ध्यान रखें, यह ऑफर सीमित समय के लिए है. अगर आपका बजट अनुमति देता है, तो इस मौके को हाथ से न जाने देना ही समझदारी होगी.
Black Friday Sale में बेस्ट डील ढूंढना अब आसान, Google का AI बताएगा आपके लिए सबसे सही ऑफर
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines